भारत संकल्प यात्रा के एजेंडे से प्रेरित नमो सेवा केंद्र का नोएडा के बाद जेवर में हुआ उद्घाटन

माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा के एजेंडे से प्रेरित नमो सेवा केंद्र का नोएडा के बाद जेवर में भी हुआ उद्घाटन

जेवर विधानसभा में ‘नमो सेवा केंद्र’ से लोगों को मिलेगी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Eros Times: दिनांक 13.12.2023 को गौतम बुद्ध नगर लोकसभा अंतर्गत जेवर विधान सभा के खुर्जा रोड बिजली घर के सामने नमो सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जेवर विधानसभा के माननीय विधायक धीरेंद्र सिंह, जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन नारायण महेश्वरी एवं जहांगीरपुर नगर पंचायत के चेयरमैन गजेंद्र मीणा भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पूर्व महर्षि चौक पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल का स्वागत स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। गोपाल कृष्ण अग्रवाल दौरा महर्षि जावली के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद उपस्थित जन समूह के साथ पैदल यात्रा कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत में जेवर विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक प्रयास से देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजना ने देश की दशा एवं दिशा को बदल कर रख दिया है। धीरेंद्र सिंह ने कहा यह नमो सेवा केंद्र भी विकसित भारत के लक्ष्य में पहुंचने में एक आहुति के समान है जिसके लिए मैं गोपाल कृष्ण अग्रवाल का धन्यवाद करता हूं।

मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने का एक माध्यम नमो सेवा केंद्र है ।नमो सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सेवाओं के माध्यम से समृद्धि को बढ़ावा देना है। यह केंद्र विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए है। स्व अटल जी ने ‘अंत्योदय’ को अपने राजनीतिक सोच का केंद्र बनाया था। स्व अटल बिहारी बाजपेई का सपना था कि भारतीय समाज के अंतिम पंक्ति में बसे लोगों को समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाना। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के लिए सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लिया था । वही सुविधा प्रदान करने का माध्यम नमो सेवा केंद्र है। आज स्व अटल बिहारी बाजपेई के सपनो का भारत बनाने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अंत में गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने नमो सेवा केंद्र के सदुपयोग के लिए सभी जेवर वासियों से आग्रह किया।

इससे पूर्व विगत 1 जून को नोएडा में गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नमो सेवा केंद्र की नींव रखी गई थी। इसके अंतर्गत आमजन से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित हो रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की सभी आवश्यक जानकारियां साझा की जाती है। विगत छह महीनों में कई लाभार्थियों ने नमो सेवा केंद्र से मिली जानकारी के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया है। प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जेवर में भी नमो सेवा केंद्र की स्थापना इसलिए की गई है | ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के भी लोग विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा जुड़ सकें।

मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद नमो सेवा केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत जेवर के अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी ने गोपाल कृष्ण अग्रवाल को नमो सेवा केंद्र के लिए धन्यवाद देते हुए कहा यह नमो सेवा केंद्र से जेवरवासियों को सरकार की योजनाओं के बारे में न केवल जानकारी मिलेगी बल्कि जो रुकावटें आ रही थी उसको दूर करने में भी सहायक होगा।

कार्यक्रम में विमल जैन, सुशील शर्मा, मुन्नी देवी, संजय पाराशर, अशोक पहलवान एवं रोहित कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस