आम आदमी पार्टी का ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान शुरू

 “आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने अभियान के तहत लक्ष्मी नगर में किया डोर टू डोर कैम्पेन

1 से 20 दिसंबर तक सभी 2600 पोलिंग स्टेशन पर डोर टू डोर कम्पेन करेंगे और 21 से 24 दिसंबर तक सभी 250 वॉर्डों में जनसभा करेंगे

Eros Times: नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आज (शुक्रवार) दिल्ली में “मैं भी केजरीवाल” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। “आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री गोपाल राय ने इस अभियान के तहत लक्ष्मी नगर में डोर टू डोर कैम्पेन किया। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की डर से भाजपा सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का षड्यंत्र रच रही है। हमने डोर टू डोर कैम्पेन कर लोगों से पूछा कि अगर गिरफ्तारी होती है तो सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। जनता का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए बहुत काम किया है। इसलिए उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए और जेल से सरकार चलानी चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि ये सारी गिरफ्तारियां एक मकसद के तहत हो रही हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। गोपाल राय ने कहा कि 1 से 20 दिसंबर तक सभी 2600 पोलिंग स्टेशन पर डोर टू डोर कम्पेन करेंगे और 21 से 24 दिसंबर तक सभी 250 वॉर्डों में जनसभा करेंगे। अंत में जनता की जो भी राय होगी उसे हम सीएम अरविंद केजरीवाल को सौंप देंगे।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने हस्ताक्षर अभियान के दौरान कहा कि आज से “मैं भी केजरीवाल” हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के सभी 2600 पोलिंग स्टेशन पर घर-घर जाएंगे। जिस तरह से आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी केस में अंदर डाला जा रहा है, पहले सत्येंद्र जैन फिर मनीष सिसोदिया और फिर संजय सिंह जी को गिरफ्तार किया गया। अब अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने का षड्यंत्र चल रहा है। ऐसे में हम घर-घर जाकर लोगों से पूछ रहे हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर लिया जाता है तो क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज पहले दिन हमने लक्ष्मी नगर विधानसभा में डोर टू डोर कम्पेन कर लोगों से बात की है। अभी तक जितने लोगों से बात हुई है, उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने मुफ्त बिजली, पानी, इलाज, शिक्षा, महिलाओं के लिए बस यात्रा और तीर्थ यात्रा की सुविधा दी इसलिए उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए और जेल से सरकार चलानी चाहिए। जनता ने यह भी कहा कि यह जो गिरफ्तारियां हो रही हैं, यह एक मकसद के तहत हो रही हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज से डोर टू डोर अभियान शुरू हो रहा है जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 21-24 दिसंबर तक सभी 250 वॉर्डों में सभा के माध्यम से जनसंवाद किया जाएगा और जनता की राय ली जाएगी। जनता की जो भी राय होगी, इसकी रिपोर्ट हम अरविंद केजरीवाल जी को सौंप देंगे। भाजपा यह सारी गिरफ्तारियां लोकसभा चुनाव में हार के डर में कर रही है। हमारा काम जनता को जागरुक करना है। जनता के पास अवसर है कि वह लोकसभा चुनाव में इसका जवाब दे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन