एमिटी विश्वविद्यालय में स्वास्थय देखभाल का डिजिटल परिवर्तन पर संगोष्ठी का आयोजन

Eros Times: डिजिटल हेल्थकेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नवीनतम प्रगति पर चर्चा करने के लिए और विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करने हेतु एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड हॉस्पीटल एडिमिनिस्ट्रेशन द्वारा ‘‘कोड टू केयर – स्वास्थय देखभाल में डिजिटल परिवर्तन’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का शुभारंभ कंसोर्टियम ऑफ एक्रेडिटेड हेल्थकेयर ऑर्गेनाइजेशन (सीएएचओ) के अध्यक्ष डा विजय अग्रवाल, एसबीआएसआर अस्पताल के वरिष्ठ कंसलटेंट डा सुरेन शुक्ला, एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस के डीन डा बी सी दास और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड हॉस्पीटल एडिमिनिस्ट्रेशन के निदेशक डा अजय कुमार जैन द्वारा किया गया।

 कंसोर्टियम ऑफ एक्रेडिटेड हेल्थकेयर ऑर्गेनाइजेशन (सीएएचओ) के अध्यक्ष डा विजय अग्रवाल ने ‘‘डिजिटल हेल्थ इन हॉस्पीटल सेक्टर’’ पर संबोधित करते हुए कहा कि चतुर्थ औद्योगिकी क्रांति मे सबसे अधिक प्रभावित स्वास्थय देखभाल क्षेत्र हुआ क्योकी वे इसके लिए तैयार नही थे। आज हर मेडिकल उपकरण पुनः अविष्कारित होकर डिजिटल हो रहा है। कई तेजी से आगे बढ़ने वाली प्रौद्योगिकियों का अभिसरण हुआ है, नई प्रौद्योगिकियां कई पहले से कठिन समस्याओं का समाधान करने, लागत मॉडल को बदलने और रोगी परिणामों में काफी सुधार करने का अवसर प्रदान करती है। इसमें एआई, मशीन लर्निंग, डिजिटल हेल्थ प्लेटफार्म, मानव मशीन इंटरफेस आदि शामिल है। डिजिटल स्वास्थय तेजी से बढ़ रहा है। डा अग्रवाल ने मशीन लर्निंग, एआई, के हेल्थकेयर में उपयोग पर आधारित केस स्टडी और कॉम्बीनेशन थिरेपी को बताते हुए भविष्य में चिकित्सकों को तकनीकी से सलाह लेना अनिवार्य होगा।

एसबीआएसआर अस्पताल के वरिष्ठ कंसलटेंट डा सुरेन शुक्ला ने कहा कि भारत का स्वास्थय सेवा बाजार अवसरों से भरा है और वित्त वर्ष 2023 – 24 में स्वास्थय सेवा पर भारत का सार्वजनिक व्यय सकल घरेलु उत्पाद 2ण्1 प्रतिशत तक पहुंच गया है। देश में अच्छी तरह से प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों का एक बड़ा समूह है और सरकार ने स्वास्थय सेवा उद्योग के लिए लगभग 89155 करोड़ रूपये का बजट आंवटित किया है। डिजिटल स्वास्थय प्रौद्योगिकियां जिनमें इलेक्ट्रोनिक स्वास्थय रिकार्ड, टेलीहेल्थ और टेलीमेडिसिन, मोबाइल हेल्थ, पहनने योग्य उपकरण, स्वास्थय सूचना विनिमय, डिजिटल थेरेप्यूटिक्स, एआई और मशीन लर्निंग शामिल है जो कि लोकप्रियता हासिल कर रही है और स्वास्थय देखभाल पेशेवरों द्वारा तेजी से उपयोग किया जा रहा है। एआई का उपयोग फेफड़ों के कैंसर, स्तन का कैंसर का पता लगाने में और अनुवांशिक संबंध खोज में सुधार के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग किया जा रहा है।

एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस के डीन डा बी सी दास ने संबोधित करते हुए कहा कि आज एआई और अन्य नवीनतम प्रौद्योगिकियों ने स्वास्थय के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। आप जैसे युवा छात्रों के लिए इस क्षेत्र में अवसरों की भरमार है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहां एक अत्यंत उपयोगी है वही दूसरी तरह इसका दुरूउपयोग भी हो सकता है। एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार की संगोष्ठीयों द्वारा छात्रों को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त करने और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया जाता है।

एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड हॉस्पीटल एडिमिनिस्ट्रेशन के निदेशक डा अजय कुमार जैन ने स्वागत करते हुए स्वास्थय देखभाल में हो रहे डिजिटल परिवर्तन का इंतिहास को बताया और कहा कि डिजिटल परिवर्तन में डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग नये व्यापार प्रणाली के निर्माण, ग्राहको के अनुभव और संस्थान की संस्कृती के लिए किया जाता है। वर्तमान में आमजन तक स्वास्थय सुविधाओं की उपलब्धता, स्वास्थय सुविधाओं की गुणवत्ता, स्वास्थय सुविधाओं का मूल्य आदि चुनौतीयां है जिसका निवारण युवाओं द्वारा संभव है।

इस संगोष्ठी के अंर्तगत एक परिचर्चा सत्र का आयोजन भी किया गया जिसमें कंसोर्टियम ऑफ एक्रेडिटेड हेल्थकेयर ऑर्गेनाइजेशन (सीएएचओ) के अध्यक्ष डा विजय अग्रवाल, एसबीआएसआर अस्पताल के वरिष्ठ कंसलटेंट डा सुरेन शुक्ला, एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस के डीन डा बी सी दास, एमिटी इंस्टीटयूट एंड पब्लिक हेल्थ एंड हॉस्पीटल एडिमिनिस्ट्रेशन के निदेशक डा अजय कुमार जैन, एमिटी सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के निदेशक प्रो एम के दत्ता और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सेंटर फॉर कंप्यूटशनल बायोलॉजी एंड बायोइर्न्फोमेटिक्स के प्रमुख डा कमल रावल ने अपने विचार रखे।

इस संगोष्ठी के समापन पर एमिटी इंस्टीटयूट एंड पब्लिक हेल्थ एंड हॉस्पीटल एडिमिनिस्ट्रेशन की सहायक प्रोफेसर डा शाज़िना सईद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन