महारानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस के अवसर पर अपना बुंदेलखंड संस्थान ने किया कवि सम्मेलन का आयोजन

Eros Times: नोएडा। सेक्टर 12 स्थित ईशान म्यूजिक कॉलेज के ऑडिटोरियम में वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस के अवसर पर अपना बुंदेलखंड संस्थान द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी. के. मिश्रा, आईएएस (रि) पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, सदस्य संघ लोक सेवा आयोग ने की तथा विशिष्ट अतिथि आर. के. तिवारी पूर्व आईएएस अधिकारी पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश तथा श्रीमती रानी परिणीता सिंह राज दतिया बुंदेलखंड रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनप्रिय राजा बुंदेला बुंदेलखंड के विकास दूत थे!

इस कार्यक्रम मे बुंदेलखंड के सांस्कृतिक संगीत की छटा देखने को मिली जिसमें बुंदेलखंड मोर्चा जोकि दिल्ली का संगठन है उससे लोकेश रैकवार, दीनदयाल प्रजापति, उदय रैकवार, आकाश श्रीवास, संजू रैकवार, मोहित रैकवार, मनोज रैकवार, प्रकाश रैकवार द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के लिए गीत प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने गीत के माध्यम से सम्पूर्ण बुंदेलखंड के जिलों को समेटने की कोशिश की, वही आमंत्रित कवियों ने रानी झांसी रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की कविताएं सुनाई और उनकी वीरता को का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया।

श्रीमती रानी परिणीता सिंह राजे दतिया ने बुंदेलखंड के राज परिवारों की धर्म निष्ठा राष्ट्र के प्रति समर्पण और न्याय की धारणा को स्थापित करने के संकल्प को बहुत सुंदर उद्बोधन में प्रस्तुत किया।विशिष्ट अतिथि आर. के. तिवारी ने बहुत प्रभावी उद्बोधन में  बुंदेलखंड वासियों को क्षेत्र के विकास के लिए सदैव ईमानदारी से समर्पित रहने की अपील की। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड के विकास दूत जनप्रिय राजा बुंदेला ने नोएडा लोकमंच की के प्रयासों की सराहना करते हुए बुंदेलखंड के विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष पी. के. मिश्रा, आईएएस (रि) ने लोकमंच और बुंदेलखंड विकास परिषद के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कवियों की प्रस्तुतियों की बहुत सराहना की।  

कवि सम्मेलन में इंदिरा चौधरी, सुनीता खटाना, श्रीमती लीका सक्सेना, महेश सक्सेना, प्रवीण नायक, मुकुल बाजपेई, गिरीश शुक्ला, एस के जैन, आर एन श्रीवास्तव, प्रदीप वोहरा आदि अनेक श्रोता उपस्थित थे।

कार्यक्रम नोएडा लोकमंच, बुंदेलखंड विकास परिषद, बुंदेलखंड उत्सव समिति, बुंदेली सेना नोएडा इकाई, बुंदेलखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान