मंत्री आतिशी ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, बुराडी स्थित छठ घाट का अधिकारियों का साथ किया निरीक्षण

केजरीवाल सरकार द्वारा आस्था के महापर्व छठ की तैयारियाँ ज़ोरो पर, राजस्व मंत्री आतिशी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर लिया तैयारियों का जायज़ा

दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों में न रहे कोई कमी, इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर सभी विधायक और विभाग ग्राउंड जीरो पर मौजूद

राजस्व मंत्री आतिशी का अधिकारियों को निर्देश- दिन-रात काम कर तैयार किए जाए घाट, आख़िरी दिन के लिए न बचे कोई काम

छठ महापर्व पूर्वांचलियों के लिए बहुत बड़ा त्यौहार, हर साल की तरह इस साल भी भव्यता से हो इसका आयोजन इस दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही केजरीवाल सरकार

Eros Times: सीएम अरविंद केजरीवाल मानते है कि पूर्वांचली दिल्ली का एक अभिन्न हिस्सा, दिल्ली की तरक़्क़ी विकास में पूर्वांचलियों का अहम योगदान छठ घाटों पर तालाब बनाने से लेकर टेंट, लाइट्स, साफ़-सफ़ाई, सुरक्षा सहित श्रद्धालुओं के लिए तमाम सुविधाओं का इंतज़ाम कर रही है केजरीवाल सरकार इन तैयारियों के साथ हमारा प्रयास कि दिल्ली के हमारे पूर्वांचली भाई-बहन ख़ुशी, सुकून और उल्लास के साथ मना सके छठ महापर्व केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही है। हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में भव्यता के साथ छठ महापर्व का आयोजन हो सके इस दिशा में केजरीवाल सरकार के सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे है। इस श्रृंखला में तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए राजस्व मंत्री आतिशी ने गुरुवार को बुराडी स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में छठ घाट का दौरा किया और वहाँ चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया। 

इस मौक़े पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों में न रहे कोई कमी, इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर सभी विधायक और विभाग ग्राउंड जीरो पर मौजूद है। छठ महापर्व पूर्वांचलियों के लिए बहुत बड़ा त्यौहार, हर साल की तरह इस साल भी भव्यता से हो इसका आयोजन इस दिशा में हम युद्धस्तर पर काम कर रहे है।

 उन्होंने कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल मानते है कि पूर्वांचली दिल्ली का एक अभिन्न हिस्सा, दिल्ली की तरक़्क़ी विकास में पूर्वांचलियों का अहम योगदान है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि,दिल्ली के हमारे पूर्वांचली भाई-बहन ख़ुशी, सुकून और उल्लास के साथ छठ महापर्व मना सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, दिन-रात काम कर छठ घाट तैयार किए जाए ताकि आख़िरी दिन के लिए कोई काम न बचे और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, छठ महापर्व पूर्वांचलियों के लिए बहुत बड़ा त्यौहार है। दिल्ली में छठ महापर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न आए इसके लिए केजरीवाल सरकार  हर ज़रूरी कदम उठाते हुए पिछले 8 सालों से भव्यता से इस पर्व का आयोजन किया है। इस श्रृंखला में दिल्ली में इस साल केजरीवाल सरकार ने 1000 से अधिक छठ घाट तैयार किए है। और छठ की तैयारियों में कोई कमी न रहे इसलिए केजरीवाल सरकार के सभी विधायक और विभाग ग्राउंड जीरो पर उतरे हुए है।

उन्होंने कहा कि, इन छठ घाटों पर तालाब बनाने से लेकर यहाँ टेंट, लाइट्स, साफ़-सफ़ाई, सुरक्षा आदि सभी चीजों का इंतज़ाम दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही बहुत से घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि दिल्ली के हमारे पूर्वांचली भाई-बहन ख़ुशी, सुकून और उल्लास के साथ आस्था के महापर्व छठ को मना सके।

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मानते है कि पूर्वांचली दिल्ली का एक अभिन्न हिस्सा है और दिल्ली के विकास में पूर्वांचलियों का अहम योगदान है। ऐसे में दिल्ली सरकार में रहते हुए हम दिल्ली के हर हिस्से में शानदार छठ घाट बनवा रहे है। 

उन्होंने कहा कि, आज छठ के नाम पर भाजपा आरोप-प्रत्यारोप कर रही है। लेकिन सच्चाई ये है कि, भाजपा ने आज तक छठ का कोई आयोजन नहीं किया। जब दिल्ली एमसीडी में भाजपा थी तब भी उनके द्वारा छठ का किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन अब जब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है तो एमसीडी द्वारा भी कई छठ घाटों को श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन