मंत्री आतिशी ने पल्ला स्थित मास्टर बैलेंसिंग रिज़र्वायर व फ्लड प्लान प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

दिल्ली में घर-घर 24×7 साफ़ पानी पहुँचाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही केजरीवाल सरकार,जल मंत्री आतिशी का लगातार तीसरे हफ़्ते निरीक्षण जारी

पल्ला में 8 एमजीडी का एमबीआर तैयार करवा रही केजरीवाल सरकार, अपनी पूरी क्षमता पर प्रतिदिन 40 एमजीडी पानी सप्लाई कर सकेगा ये यूजीआर

लगातार चौथे साल भी सफल रहा केजरीवाल सरकार का पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट, भूजल स्तर में 1.2 मीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई

पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट के तहत 26 एकड़ में फैले तालाब के साल 2022-23 में 740 मिलियन गैलन ग्राउंड वाटर रिचार्ज हुआ

पल्ला फ्लड प्लेन परियोजना के चलते भूजल स्तर में लगातार हो रहा सुधार, अब बाढ़ के पानी का सदुपयोग कर रही

Eros Times: केजरीवाल सरकार पल्ला बाढ़ क्षेत्र में 200 ट्यूबवेल्स स्थापित करने की परियोजना, अब तक 60 ट्यूबवेल हुए स्थापित, इससे शहर के कई हिस्से में पानी की कमी को दूर करने में मिलेगी मदद इस परियोजना के तहत होने वाला ग्राउंड वाटर रिचार्ज का यमुना नदी से शहर की तरफ़ जाना एक अच्छा संकेत सूखाग्रस्त व पानी की किल्लत झेल रहे राज्यों के लिए केजरीवाल सरकार का पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट एक बेहतरीन उदाहरण साबित होगा केजरीवाल सरकार घर-घर 24×7 साफ़ पानी पहुँचाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही है। ऐसे में जल मंत्री आतिशी ने लगातार तीसरे हफ़्ते निरीक्षण की श्रृंखला जारी रखते हुए बुधवार को पल्ला स्थित मास्टर बैलेंसिंग रिज़र्वायर और फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट का दौरा किया। बता दे कि, पल्ला में केजरीवाल सरकार 8 एमजीडी का यूजीआर तैयार करवा रही है जो अपनी पूरी क्षमता पर प्रतिदिन 40 एमजीडी पानी सप्लाई कर सकेगा।

निरीक्षण के दौरान जल मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चे हुए काम को समाप्त कर जल्द इस रिज़र्वायर को शुरू किया जाए। उल्लेखनीय है कि, केजरीवाल सरकार का पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट, लगातार चौथे साल भी सफल रहा है और यहाँ भूजल स्तर में 1.2 मीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट के तहत 26 एकड़ में फैले तालाब के साल 2022-23 में 740 मिलियन गैलन ग्राउंड वाटर रिचार्ज हुआ है। 

लगातार चौथे साल भी सफल रहा केजरीवाल सरकार का पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट, भूजल स्तर में 1.2 मीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई

पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट 40 एकड़ में फैला है, जिसमें से 26 एकड़ में एक तालाब बनाया गया, जहां बाढ़ के पानी का संचय होता है, जिसका उपयोग दिल्ली में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट के तहत 26 एकड़ में फैले तालाब के साल 2022-23 में 740 मिलियन गैलन ग्राउंड वाटर रिचार्ज हुआ है।

उन्होंने साझा किया कि, राजधानी से गुजरने वाली यमुना नदी में मॉनसून के दौरान लगभग हर साल बाढ़ आती है, जिसमें करोड़ों लीटर पानी यमुना से होते हुए बह जाता था। ऐसे में केजरीवाल सरकार ने चार साल पहले मानसून के मौसम में नदी से गुजरने वाले इस अतिरिक्त बाढ़ के पानी को इकट्ठा करने के लिए यमुना नदी के पास मौजूद बाढ़ के मैदान में पर्यावरण के अनुकूल पल्ला प्रोजेक्ट कि शुरुआत की थी। इसके तहत 26 एकड़ का एक तालाब बनाया गया, जहां बाढ़ के पानी का संचय होता है। इसका इस्तेमाल राजधानी में भूजल को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। 

भूजल स्तर में बढ़ोतरी की मात्रा का पता लगाने के लिए 33 पीजोमीटर भी लगाए गए हैं। पल्ला फ्लड प्लेन परियोजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ के पानी का संचय करना है, ताकि साल भर इस संचित किए गए पानी का इस्तेमाल भूजल स्तर को बेहतर बनाने के लिए किया जा सके। इस परियोजना के सफल नतीजे देखने को मिले हैं, जिससे साबित होता है कि इस परियोजना से ग्राउंड वाटर तेजी से रिचार्ज हो रहा है। 

जल मंत्री आतिशी ने कहा कि, यह प्रोजेक्ट सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के सूखाग्रस्त और पानी की किल्लत झेल रहे राज्यों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण साबित होगा। 

पल्ला बाढ़ क्षेत्र में 200 ट्यूबवेल्स स्थापित करने की परियोजना, अबतक 60 ट्यूबवेल हुए स्थापित, इससे शहर के कई हिस्से में पानी की कमी को दूर करने में मिलेगी मदद

जल मंत्री आतिशी ने कहा कि, जल संचय के बाद भूजल स्तर लगातार बढ़ रहा है। साथ ही यहाँ भूजल का शहर की ओर जाना एक अच्छा संकेत है। ऐसे में सरकार की योजना यहाँ 200 ट्यूबवेल स्थापित करने की है। अबतक 60 ट्यूबवेल हुए स्थापित किए जा चुके है और बाक़ी भी जल्द स्थापित कर लिये जाएँगे। यहाँ से उत्पादित किए जा रहे पानी के ज़रिए शहर के कई हिस्सों में पानी की माँग को पूरा करने में मदद मिलेगी। और हर ज़रूरतमंद तक साफ़ पानी पहुँच सकेगा।

पल्ला में 8 एमजीडी का एमबीआर तैयार करवा रही केजरीवाल सरकार, अपनी पूरी क्षमता पर प्रतिदिन 40 एमजीडी पानी सप्लाई कर सकेगा ये एमबीआर

केजरीवाल सरकार पल्ला में 8 एमजीडी का एमबीआर तैयार करवा रही है। जो लगभग बनकर तैयार है और बहुत जल्द काम करना शुरू कर देगा। अपनी पूरी क्षमता में ये जलाशय प्रतिदिन लगभग 5 बार रिचार्ज होकर 40 एमजीडी पानी सप्लाई कर सकेगा। केजरीवाल सरकार का उद्देश्य इस पानी को शहर के उन हिस्सों तक पहुँचाना है जहां पानी की कमी है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन