12वां श्याम मनुहार महोत्सव में 101 कन्याओं का किया जाएगा पूजन

रोहिणी बनेगी खाटू नगरी, आओ मिलकर मनाएं 12वां श्याम मनुहार महोत्सव 17 नवम्बर को

Eros Times: नई दिल्लीः नॉर्थ एक्स मैत्री संघ रजि. पिछले 11 सालों से श्याम बाबा का कीर्तन ‘‘श्याम मनुहार महोत्सव’’ नाम से बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। पिछले वर्श 11वां श्री ष्याम मनुहार महोत्सव में करीब 30 से 35 हजार श्याम प्रेमियों ने बाबा का आर्शीवाद व कीर्तन का आनंद लिया था। इस वर्ष भी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के शक्ति टेन्ट में नॉर्थ एक्स मैत्री संघ रजि. द्वारा 12वां श्याम मनुहार महोत्सव 17 नवम्बर 2023 मनाने जा रहे हैं।

नॉर्थ एक्स मैत्री संघ के महामंत्री जीतू शेखर अग्रवाल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी श्याम मनुहार महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार श्याम मनुहार महोत्सव 17 नवम्बर 2023 को मनाया जाएगा, पूरे दिन उत्सव का माहौल रहेगा। इस महोत्सव को सफल बनाने में समिति के कई गणमान्य सदस्य चेयरमैन अनिल जैन, प्रधान श्याम मोहन अग्रवाल, महामंत्री जीतू शेखर अग्रवाल, रवि गोयल, संयोजक सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन सहित संस्था के कई गणमान्य सदस्य भरपूर प्रयास कर रहे हैं। नॉर्थ एक्स मैत्री संघ के महामंत्री रवि गोयल ने बताया कि 12वां श्याम मनुहार महोत्सव में बाबा का श्रृंगार कोलकाता से आए फूलों से किया जाएगा व इस बार 101 कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा। इस बार के मनुहार महोत्सव में बाबा को 256 भोग का प्रसार लगेगा जो घर से बना हुआ होगा।

नाॅर्थ एक्स मैत्री संघ के प्रधान श्याम मोहन अग्रवाल बताया की जापानी पार्क के शक्ति टेन्ट लाॅन के बाहर सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी, लाॅन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे लोग कार्यक्रम देख सकेगें। इस दिन फ्री हेल्थ चेकअप व ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

नॉर्थ एक्स मैत्री संघ के संयोजक सतीश गुप्ता ने बताया कि 12वां श्याम मनुहार महोत्सव में मशहूर भजन सम्राट संजय मित्तल, कन्हैया मित्तल, बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज, राज पारिख, शुभम रूपम, नरेश नरसी, वंशिका अग्रवाल सहित कई 16 अन्य नामचीन कलाकार अपने श्याम भजनों दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेेंगे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन