प्रेरणा जनसंचार शोध संस्थान में हुआ पत्रकार दीपावली मिलन समारोह

प्रेरणा जनसंचार शोध संस्था

Eros Times: नोएडा। पवित्र त्योहार दीपावली को लेकर पूरे देश में उत्साह अपने चरम पर है। नोएडा सेक्टर 62 स्थित प्रेरणा मीडिया संस्थान मे दीपावली को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, दीपावली के पावन अवसर पर पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में देश के वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि के रुप में आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में पर्व त्योहारों का विशेष महत्व है। सबके जीवन को कैसे आन्नदित और उत्साहित बनाया जाय इस पर भी हम लोगों को काम करना चाहिए। इस बार दीपावली को और उत्साहित करने वाला काम अयोध्या में हो रहा है जहां पाँच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद अब राम मन्दिर बन रहा है।

राम मन्दिर का उत्सव समाज का उत्सव होना चाहिए। पहले परिस्थितियां ऐसी थी पता भी नहीं था कि वहां कभी राम मन्दिर बन भी पाएगा या नहीं। लेकिन हमारे पूर्वजों ने पाँच सौ वर्षों तक इस जमीन और मन्दिर के लिए जो संघर्ष किया है वह अतुलनीय है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है यह महोत्सव केवल अयोध्या का नहीं, बल्कि पूरे देश का उत्सव होना चाहिए।

इस महोत्सव के माध्यम से हमें समाजिक एकता, समरुपता को जोड़ना चाहिए। संसद टीवी के वरिष्ठ संपादक श्याम किशोर जी ने देशवासियों के स्वस्थ, संपन्न और प्रसन्न जीवन की कामनाएं की।

यूपी उत्तराखण्ड के प्रचार प्रमुख कृपा शंकर जी ने पत्रकारों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहा कि सदियों बाद यह एक ऐसी दिवाली है जो श्रीराम मन्दिर की खुशी लेकर आई है। उन्होंने इस दिवाली देशवासियों से अपली की है वे एक दीये भगवान श्री राम मन्दिर के नाम जलाएं। 

इस अवसर पर प्रेरणा शोध संस्थान की अध्यक्षा प्रीति दादू, मोनिका चौहान, आजतक के वरिष्ठ एंकर सईद अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी, संसद टीवी के वरिष्ठ संपादक श्याम किशोर सहाय सहित लगभग 80 से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला