ग्रेप चार के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जमीन पर उतरेंगे केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सभी मंत्रियों के साथ संयुक्त बैठक कर सबको अलग-अलग जिलों की सौपीं जिम्मेदारी

Eros Times: नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को  दिल्ली सरकार  के सभी मंत्रियों के साथ संयुक्त बैठक की। उन्होंने बैठक की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए कहा कि सीएक्यूएम द्वारा जारी ग्रेप-4 नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार के सभी मंत्री ग्राउंड जीरों पर उतरेंगे । इस सन्दर्भ में मंत्रियों को अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी  सौपीं गयी है। पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय को उत्तर और उत्तर पूर्व जिला ,ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत को दक्षिण- पश्चिम और पश्चिम जिला, राजस्व मंत्री आतिशी को पूर्व और दक्षिण पूर्व जिला , स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को दक्षिण और नई दिल्ली जिला,, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन को सेंट्रल और शाहदरा जिला और  समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद को उत्तर पश्चिम जिले की जिम्मेदारी  सौपीं गई है। 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय  ने कहा कि पिछले कई दिनों से दिल्ली मे प्रदूषण का स्तर स्थिर बना हुआ है। पिछले 8-10 दिनों से उत्तर भारत में हवा की गति काफी धीमी और तापमान भी लगातार गिर रहा है। ऐसे में प्रदूषण के कण वायुमंडल में फैलने की बजाए निचले स्तर पर ही बने हुए है। इसलिए  वाहन प्रदूषण, धूल प्रदूषण, बायोमास बर्निग, पराली समेत जितने भी प्रदूषण के स्रोत हैं,  उससे  निपटने के लिए सीएक्यूएम ने ग्रेप-4 दिल्ली-एनसीआर में  लागू कर रखा है। ग्रेप-4 के तहत दिल्ली में बीएस-3 के पेट्रोल वाहन, बीएस-4 के डीजन वाहन बैन है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के ट्रकों की एंट्री बैन है। इसी के साथ दिल्ली के अंदर सभी प्रकार के निर्माण कार्य चाहें वह सरकारी हो, चाहें प्राइवेट हो पूरी तरह से बैन है। 

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कई दिनों से यह खबर आ रही थी कि दिल्ली में ग्रेप-4 के नियमों का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है और निर्माण  कार्य तथा अन्य गतिविधियां लगातार चल रही हैं। इसलिए आज हमने दिल्ली सरकर के सभी माननीय मंत्रियों के साथ संयुक्त बैठक की और इस बात पर चर्चा की कि जिन मंत्रियों के पास जो विभाग हैं उन्हें  कैसे सक्रिय किया जाए। क्योंकि अधिकारियों/कर्मचारियों के अंदर प्रदूषण से निपटने के जिस प्रकार की सक्रियता होनी चाहिए वह नहीं दिख रही है। इस लापरवाही और उदासिनता को दूर करने के लिए हमने निर्णय लिया है कि सभी मंत्री ग्राउंड जीरों पर उतरेंगे और ग्रेप-4 नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाएंगे। पिछले दिनों मुख्य सचिव ने अलग-अलग जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया था । मंत्री अपने-अपने जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राउंड जीरों पर कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे तथा जरूरी दिशा-निर्देश जारी करेंगे।  मंत्रियों की विजिट मुख्य रूप से बार्डरों पर जैसे सिंघु बार्डर, गाजिपुर बार्डर, गुडगाँव बार्डर, शाहदरा बार्डर, बहादुरगढ बार्डर और कापरसेडा बार्डर पर होगी। 

मंत्री गोपाल राय  ने बताया कि यह भी सूचना मिली है कि दिल्ली में जो निर्माण साईट हैं वहां निर्माण तो बंद हो गया है लेकिन बंद साईटों के लिए जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जैसे सभी समान ढके होने चाहिए, पानी का छिड़काव होना चाहिए इत्यादि का पालन नहीं हो रहा है। इसलिए इन साईटों का भी विजिट मंत्री करेंगे। साथ ही अधिकारियों को भी निर्देश दिया जा रहा है कि वे भी जमीन पर उतरें, क्योंकि हवा की गति अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बने रहने का अनुमान  है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला