जातिवाद का गढ़ है AMU, संविधान की अनदेखी पर हस्तक्षेप करें PM: पसमांदा महाज़

Eros Times: नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय अपने वाइस चांसलर (उपकुलपति) के खाली पड़े पद को भरने की प्रक्रिया में लगा है। एक्जिक्यूटिव काउंसिल (कार्यकारी परिषद) और कोर्ट मेंबर्स ने तीन सदस्यों में से एक नाम केंद्र सरकार के हवाले फाइनल मुहर के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ, ऑल इंडिया पसमांदा महाज़ के अध्यक्ष शारिक अदीब ने इन सभी प्रक्रियाओं को असत्य, अवैध, असंविधानिक और अहंकारी बता कर सवालिया निशान के घेरे में डाल दिया है। साथ ही साथ पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप और संशोधन की मांग की है। 

ज्ञात हो कि 6 नवंबर को एएमयू कोर्ट ने प्रोफेसर और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एमयू रब्बानी, प्रोफेसर फैजान मुस्तफा एवं महिला प्रत्याशी प्रोफेसर नईमा खातून के नामों का पैनल तैयार किया था, जिसे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पास एएमयू वीसी के चयन के लिए भेजा जाना है। इससे पहले दो नाम और चयन किए थे और वो भी स्वर्ण जातियां से ही थे।

अतः शारिक अदीब का आरोप है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक ऐसा अड्डा बन गया है जो देश में ऊंच, नीच और जातिवाद को खुलेआम बढ़ावा देकर पसमांदा समाज का बेशर्मी से गला घोंट रहा है। अदीब का तर्क है कि हिन्दुस्तान में लगभग 80 से 85 फीसदी पसमांदा समाज है लेकिन 15 फीसदी तथाकथित उच्च वर्ग अर्थात स्वर्ण वर्ग के मुस्लिम लोगों ने विश्विद्यालय पर अपना मकड़जाल बिछा कर कब्जा कर रखा है। 

शारिक अदीब का आरोप है कि यह जो 15 फीसदी मुस्लिम हैं उन्होंने पसमांदा समाज को किसी भी कमेटी का हिस्सा बनने से रोका हुआ है। उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल और कोर्ट मेंबर्स में मुसलमानों की स्वर्ण जातियां सय्यद, शेख, पठान इतियादी ने डेरा जमाया हुआ है और यह सभी हमेशा अपना मतदान पसमांदा समाज के खिलाफ करते हैं। बल्कि देखा जाए तो इन स्वर्ण मुसलमानों ने पसमांदा समाज के आगे न बढ़ने देने के लिए एक तरह से वीटो लगा रखा है। 

अदीब ने अपनी बातों को तथ्यात्मक रूप से रखते हुए संविधान का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों को पालन करने की संवैधानिक व्यवस्था की गई है। संविधान में इस बात का उल्लेख है कि राज्य जनता के दबे, कुचले, शोषित एवं कमज़ोर वर्गों के शिक्षा तथा अर्थ संबंधी हितों को विशेष सावधानी से बढ़ावा देगा। इस प्रकार राज्य पिछड़े वर्गों के अर्थ संबंधी तथा शिक्षा संबंधी हितों को बढ़ावा देकर अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करेगा तथा लंबी अवधि में समाज को समतामय बनाने के कर्तव्यों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह काफी निराशाजनक है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय संविधान के इस प्रारूप के उलट क्रीमी लेयर को और अधिक मलाई खिलाने में लगा है। 

पसमांदा समाज के अध्यक्ष अदीब ने आरोप लगाया कि लंबे समय से एएमयू में ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जिससे ऊंची जाति का ही वीसी चुना जाता है। अदीब का आरोप है कि एग्जीक्यूटिव काउंसिल एवं एएमयू कोर्ट के ज़रिए एएमयू का वीसी सेलेक्ट करना अप्रासंगिक और अवैध है। वीसी का कार्य सुचारू रूप से विश्वविद्यालय को चलाना होता है तथा शिक्षा की गुणवता को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होता है। एएमयू के वीसी चुनने की प्रक्रिया पूर्णतया राजनीतिक, धार्मिक एवं जातपात पर आधारित है। नरेंद्र मोदी सरकार से अनुरोध है कि इसमें संशोधन करके नई प्रक्रिया लागू करे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 47 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान