कांग्रेस ने जानलेवा प्रदूषण और डेंगू को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया

दिल्ली नगर निगम की बैठक में कांग्रेस के सभी पार्षदों ने जानलेवा प्रदूषण और डेंगू को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। – न बोलने देने पर वैल में जाकर जोरदार नारेबाजी की।

 Eros Times: नई दिल्ली, राजधानी में जानलेवा प्रदूषण व डेंगू की बीमारी को लेकर दिल्ली नगर निगम की बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने बैनर व तख्तियां हाथ में लेकर महापौर शैली ओबेरॉय, निगम अधिकारियों व प्रशासन को चेताया। जैसे ही निगम की बैठक शुरू हुई कांग्रेस के निगम पार्षद अपनी बात विस्तार से सदन में रखना चाहते थे, जब महापौर ने उन्हें इजाजत नही दी तो पार्टी के पार्षदों ने अपनी सीटों से उठकर वैल में जाकर निगम में बैठे अधिकारियों व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस पार्षदों में कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश, नाजिया खातून, शीतल, शगुफ्ता चौधरी, सबिला बेगम, हाजी जरीफ और समीर अहमद के अलावा निगम प्रभारी जितेन्द्र कुमार कोचर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगजीवन शर्मा निगम में मौजूद थे।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में जवाब दो-हिसाब दो अभियान शुरु कर रखा है, उसी के अंतर्गत कांग्रेस के सभी निगम पार्षदों की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। इस बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा, निगम के प्रभारी जितेन्द्र कुमार कोचर मौजूद थे।

कांग्रेस के पार्षदों ने जानलेवा प्रदूषण व डेंगू को लेकर अपने गले में बैनर लटका रखें थे, जिसमें निगम से जवाब व हिसाब मांगा गया था। इसके अलावा कांग्रेस पार्षदों की मांग थी कि दिल्ली में अस्थाई सफाई कर्मचारियों सहित निगम में सभी अन्य कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। पार्टी पार्षदों की यह भी मांग थी कि निगम में आवश्यकता अनुसार नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती भी की जाए। कांग्रेस पार्षदों की नारेबाजी के बीच महापौर ने बिना चर्चा के ही एजेंडा पास कर दिया, जो गैर कानूनी है।

निगम में कांग्रेस दल की नेता श्रीमती नाजिया दानिश ने आरोप लगाया कि हमें जानबूझ कर नही बोलने दिया गया और महापौर शैली ओबेरॉय तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि चुने हुए पार्षदों को न बोलने देना लोकतंत्र की हत्या है, जिसे कांग्रेस सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि पार्षदों को दिल्ली की जनता के हक में आवाज उठाने अधिकार है, जिसका इस्तेमाल हम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार पूरी तरह व्याप्त है जिसकी कोई जवाबदेही नही है।


निगम प्रभारी जितेन्द्र कुमार कोचर ने कहा कि दिल्ली गैस का चैंबर बन गई है, यहां सांस लेना भी दूभर हो गया है। दिल्ली में चिकनगुनिया, डेंगू व मलेरिया से जो मौते हो रही है उनके आंकड़े सार्वजनिक किए जाए। दम घोट देने वाला प्रदूषण दिल्ली में है, इस भयंकर प्रदूषण से राजधानी लगातार मौते हो रही है, इसका जिम्मेदार कौन है। दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दमघोटू प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्या कर रही है, जबकि पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे दिल्ली प्रभावित हो रही है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला