युवती ने लगा दी गंगा में छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Eros Times: गाज़ीपुर जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जमानिया-धरम्मरपुर सेतु से सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद मल्लाहों ने काफी मशक्कत के बाद युवती को बचा लिया। पुलिस ने युवती का नाम, पता दर्ज कर उसके परिजनों के साथ उसे घर भेजा। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने घर से जमानिया-धरम्मरपुर सेतु पर पहुंची। रेलिंग पर चढ़ कर गंगा नदी में कूद गई। आसपास के लोगों ने युवती को गंगा में छलांग लगाते देखा। इसके बाद सेतु पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस आरक्षी नरसिंह यादव ने कोतवाली में घटना की सूचना दी। युवती को बचाने के लिए गंगा तट पर पहुंचे। मल्लाहों से युवती को बचाने के लिए कहा। दो नावों से युवती को खोजने निकले मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को अचेत अवस्था में पानी से बाहर निकाला। इसके बाद आरक्षी प्रिया और बिंदु ने युवती को उपनिरीक्षक अरविंद कुमार के निर्देश पर अन्य लोगों कि सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाॅ. रविरंजन ने युवती का इलाज किया। उन्होंने बताया कि ऊपर से कूदने की वजह से युवती सदमे में है।प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती गंगा नदी में कूद गई थी। पुलिस की तत्परता से मल्लाहों की सहायता से बचा लिया गया है। परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिवार से किसी बात को लेकर युवती नाराज थी। जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान