24 वें इंटर एमिटी इंस्टीटयूटशन स्पोर्टस मीट ‘‘संगठन 2023’’ के समापन दिवस का आयोजन

संस्थापक दिवस समारोह में टीमें और छात्र हुए पुरस्कृत

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे 24 वें इंटर एमिटी इंस्टीटयूटशन स्पोर्टस मीट ‘‘संगठन 2023’’ के समापन समारोह और संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन एमिटी परिसर में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी होने वाली टीमों एवं छात्रों को एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के चांसलर डा अतुल चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के चांसलर डा असीम चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला द्वारा पुरस्कृत किया गया।

खेल प्रतियोगिता संगठन 2023 में एमिटी स्कूल इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम को प्रथम, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा को द्वितीय और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड संाइसेस को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।24 वें अंतर संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘‘संगठन 2023’’ के दौरान कुल 22 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 65 संस्थानों की कुल 33 टीमों ने हॉकी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, खो खो, बैंडमिंटन, टेबल टेनिस, स्ववैश, सॉफ्ट बॉल, टॅग ऑफ वार शतरंज, कैरम, तैराकी आदि खेलों में भाग लियां। योग, विशेष बच्चों के लिए खेल व कराटे को को इस वर्ष संगठन 2023 के हिस्से के रूप मेे पेश किया गया। जिसमें एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के अंतरसंस्थान प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने 16 स्वर्ण, 19 रजत और 09 कास्य पदक लेकर कुल 146 पाइंट के साथ प्रथम स्थान, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा की टीम ने 18 स्वर्ण, 13 रजत और 13 कास्य पदक लेकर कुल 142 पांइट के साथ द्वितीय स्थान और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड संाइसेस की टीम ने 14 स्वर्ण, 05 रजत और 05 कास्य पदक लेकर कुल 90 पाइंट के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अंतर एमिटी विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश को प्रथम, एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा को द्वितीय और एमिटी लखनउ कैंपस को तृतीय विजेता घोषित किया गया।

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना आपकी क्षमता और बु़िद्धमता को दर्शाता है जो आपके अंदर समूह कार्य, रणनिती विकास आदि गुणों को विकसित करता है। डा चौहान ने कहा कि आज आप जैसे युवाओं के कारण भारत ज्ञान की महाशक्ती बन कर उभर रहा है और शीघ्र ही विश्व में अग्रणी स्थान पर होगा। उन्होनें छात्रो से कहा कि जीवन में उंचाईयों पर पहुंचना आसान है, आप सपने देखे और लक्ष्य निर्धारित करे इसके उपरांत लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करें। एमिटी का उददेश्य हर छात्र को सफलता की एक कहानी बनाना चाहता है। संगठन का अर्थ लोगो का जुड़ाव, एक उददेश्य का लेकर कार्य कर रहे लोगों का समूह होता है।

गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रख्यात एमिटी परिवार के इस कार्यक्रम में सम्मलित होकर प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है। एमिटी देश में नही बल्कि विश्व में शिक्षण के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध संस्थान है। उन्होेनें छात्रों से कहा कि आप अपने जीवन में अनुशासन सदैव अपने घर एवं विद्यालय से सीखते है। आप भाग्यशाली है जो आपको इतने बड़े संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। श्री वर्मा ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि हमेशा बड़े सपने देखों और उसे पूरा करने का प्रयास करो। देश के पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम सहित एमिटी के संस्थापक डा चौहान को प्रेरणा स्त्रोत बनाये। जीवन में प्रश्न पूछने में कभी झिझकना नही, कभी यह मत सोचे कि लोग क्या सोचेंगे। जीवन में कोई भी कार्य असंभव नही है।

संगठन 2023 के चेयरपरसन डा एस के श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इंटर एमिटी इंस्टीटयूटशन स्पोर्टस मीट ‘‘संगठन 2023’’ के संर्दभ में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा संगठन 2023 पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर देश के एमिटी विश्वविद्यालयों और विद्यालयों सहित एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के विभिन्न संस्थानों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। एमिऑन सहित अमिताशा और अतुलाशा के छात्रों द्वारा प्रस्तुती दी गई। एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्टस सांइसेस और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन द्वारा फिटनेस प्रदर्शन (योग एंव एरोबिक्स )का प्रर्दशन भी किया गया।

संस्थापक दिवस समारोह में एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन श्रीमती पूजा चौहान, रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन के ट्रस्टी आनंद चौहान अरूण चौहान, अजय चौहान,एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट की चेयरपरसन श्रीमती दिव्या चौहान, एमिऑन की चेयरपरसन सुश्री सपना चौहान, एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के चेयरमैन अजीत चौहान, एमिटी ऑनलाइन के उपाध्यक्ष अभय चौहान, एमिटी कैपिटल वेंचर के सिनियर वाइस प्रेसीडेंट अमोल चौहान सहित एमिटी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर, संस्थानों के निदेशक उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला