प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में 393 गर्भवती की हुई प्रसव पूर्व जांच

सीएचसी बिसरख, डाढा और सभी एफआरयू पर हुई प्रसव पूर्व जांच में 36 गर्भवती एचआरपी चिन्हित 

ई-वाउचर बना वरदान, अप्रैल से अक्टूबर तक 14998 ई वाउचर का गर्भवती ने लिया लाभ
 
Eros Times: नोएडा मातृत्व स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के अंतर्गत बुधवार को जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) व फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक” का आयोजन किया गया। एफआरयू जिला चिकित्सालय, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा ग्रेटऱ नोएडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बादलपुर, भंगेल, दादरी, कानिगढ़ी (सीएचसी जेवर) व सीएचसी डाढा व बिसरख में प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) की गयीं। इस दौरान 89 गर्भवती के अल्ट्रासाउंड के लिए ई वाउचर (क्यूआर कोड) जारी किये गये। इस दौरान 393 गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच  की गयी, जिसमें 36 गर्भवती उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली (एचआरपी) चिन्हित की गयीं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. ललित कुमार ने बताया- गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिस तरह हर माह की एक, नौ 16 व 24 तारीख को स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष आयोजन होता है। 24 तारीख को जनपद की सभी एफआरयू पर “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक” का आयोजन किया जाता है। इस बार दशहरे की छुट्टी के चलते प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन 24 तारीख के बजाय 25 तारीख (बुधवार) को हुआ। उन्होंने बताया त्योहार के चलते शासन स्तर से इस बार सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक की तिथि बदल दी गई थी। उन्होंने बताया- गर्भवती को गर्भ ठहरने के बाद प्रसव पूर्व जांच कराने के लिए आशा कार्यकर्ता प्रेरित करती हैं।
 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक गर्भवती की पांच जांच- (ब्लड टेस्ट , ब्लड प्रेशर , यूरिन टेस्ट , हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड) की जाती है। इसके अलावा एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित कई अन्य जांच भी की जाती हैं।
 डा. ललित ने बताया- पहली जांच गर्भ ठहरने के आठ सप्ताह के अंदर, दूसरी जांच 14 से 26 सप्ताह के बीच, तीसरी जांच 28 से 34 सप्ताह के बीच और चौथी जांच 36 सप्ताह का समय पूरा होने पर कराने की सलाह दी जाती है। दूसरी और तीसरी तिमाही में सभी गर्भवती को कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान  शुरू किया गया है। 
सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में प्रसव पूर्व जांच कराने आयीं हरौला निवासी प्रमेन्द्र की 28 वर्षीय पत्नी कुसुम (बदला हुआ नाम) ने बताया- वह यहां प्रसव पूर्व जांच कराने आयीं थी। डॉक्टर ने सभी जांच कीं। सब कुछ सामान्य आया है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है। वह अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराएंगी। 

राजेन्द्र प्रसाद ने बताया इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक जिले में एक अप्रैल 2023 से लेकर 25 अक्टूबर तक 14998 ई-रुपी वाउचर के जरिये गर्भवती अल्ट्रासाउंड सुविधा प्राप्त कर चुकी हैं। गर्भ में पल रहे शिशु की ग्रोथ के बारे में पता करने के लिए गर्भवती को ई-वाउचर के जरिए निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रदान की जा रही है। अल्ट्रासाउंड केन्द्र को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किये गये क्यूआर कोड से पेमेंट हो जाता है। इसके लिए गर्भवती कोई पेमेंट नहीं कराना पड़ता है। उन्होंने बताया-  जनपद में 38 निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर ई वाउचर से अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा उपलब्ध है।
निम्स हॉस्पिटल, हलदोनी मोड़ 
उज्जवल अल्ट्रासाउंड सेन्टर, भंगेल
गणपति हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, सलारपुर  
सोहन डायग्नोस्टिक सेंटर भंगेल 
प्राइमा केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 104 नोएडा
इंडो गल्फ डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर, आरबी 498 ए सेक्टर 19 नोएडा
अमर मेडिकल सेंटर, नजदीक हरौला- सेक्टर 19 नोएडा
शर्मा मेडिकेयर, सेक्टर 19 नोएडा
नियो हॉस्पिटल, सेक्टर 50 नोएडा
सुमित्रा हॉस्पिटल, सेक्टर 35 नोएडा
प्रकाश हॉस्पिटल, सेक्टर 33 नोएडा
सार्थक अल्ट्रासाउंड, सेक्टर 12 नोएडा
कैलाश हॉस्पिटल, सेक्टर 27 नोएडा
फोर्टिस हॉस्पिटल, सेक्टर 62  नोएडा
श्री राम मल्टीस्पेशलिटी ( SRS)  हॉस्पिटल, सर्फाबाद- सेक्टर 70 नोएडा
मंगलम अल्ट्रासाउंड सेंटर, होशियारपुर नोएडा
वृन्दावन हॉस्पिटल, क्रासिंग रिपब्लिक  ग्रेटर नोएडा वेस्ट
अपोलो हॉस्पिटल, नजदीक तुगलपुर- ग्रेटर नॉएडा
सह्देओ हॉस्पिटल, नजदीक तुगलपुर- ओमेगा 1 ग्रेटर नॉएडा
प्रकाश हॉस्पिटल, नजदीक तुगलपुर- ओमेगा 1 ग्रेटर नॉएडा
डॉ मृतुन्जय डायग्नोस्टिक सेंटर- अल्फ़ा 2, ग्रेटर नॉएडा
जेआर हॉस्पिटल, बीटा 1 ग्रेटर नॉएडा
कुमार हॉस्पिटल, बीटा 2  ग्रेटर नॉएडा
डॉक्टर चौहान संजीवनी हॉस्पिटल, गामा – ग्रेटर नॉएडा 
ब्क्सोन मल्टीस्पेसलीटी हॉस्पिटल, नोलेज पार्क 1-ग्रेटर नॉएडा          
सूर्या हॉस्पिटल नॉलेज पार्क 3 ग्रेटर नॉएडा      
श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल, स्वर्ण नगरी 
सीआरएच-एमआरआई एंड डायग्नोस्टिक्स, नजदीक होंडा चौक, सेक्टर पाई -3, ग्रेटर नोएडा 
27- उज्जवल अल्ट्रासाउंड सेंटर, सूरजपुर
सुरभि हॉस्पिटल – फ्यूज़न डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर , तिगरी / सेक्टर 4 
उज्जवल अल्ट्रासाउंड सेंटर, डाढा नोएडा
निम्स मेडिकल कॉलेज, दनकौर 
गुरदयाल अल्ट्रासाउंड सेंटर, दनकौर 
बाबा सुखमल डालचंद नंबरदार हॉस्पिटल, दनकौर
शर्मा डायग्नोस्टिक, दादरी 
कुश डिवाइन हॉस्पिटल, दादरी
उज्जवल डायग्नोस्टिक सेंटर, दादरी 
विद्या हॉस्पिटल, रेलवे रोड दादरी 
अशोका अल्ट्रासाउंड, जेवर 
गिरी मेडिकल सेंटर, खुर्जा रोड. जेवर

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला