विजय दशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है: डॉ महेश शर्मा

Eros Times: नोएडा श्रीराम मित्रमंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन स्थल रामलीला मैदान सेक्टर-62 में दसवें दिन विजयदशमी पर्व का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह द्वारा बाण चला कर रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया । दोनों जन प्रतिनिधियों ने दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दीं ।श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने मंच संचालन करते हुए सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि विजय दशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है । रावण को उसके गलत कृत्य की सजा भगवान श्रीराम ने दी एवं उसका वध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही  समाज व देश का भला हो सकता है । क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है । इससे समाज को एक नई दिशा मिलती है ।

यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम का अनुसरण करना चाहिए । समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग एवं अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी अतिथियों का सम्मान किया । मेघनाद व कुंभकरण के वध के उपरांत रावण युद्व के लिए प्रस्थान करता हैं । रावण और राम सेना में भयंकर युद्व होने लगता है । अपनी सेना को विचलित देख धनुष उठाकर भयंकर युद्व करता है । इसके बाद लक्ष्मण व रावण का युद्व होता हैं । हनुमान जी रावण से युद्व करते है और हनुमान के एक घूसे के प्रहार से रावण मूर्छित हो जाता है। रावण पुनः शक्ति प्राप्त करने के लिए यज्ञ करता है लेकिन वानर सेना उस यज्ञ का विध्वंस कर देती है । रावण व राम में भयंकर युद्व होने लगता है । तब विभीषण रामजी को बताते हैं कि इसके नाभि कुण्ड में अमृत है तब भगवान राम ने एक तीर छोड़ा ‘‘सायक एक नाभि सर सोषा । अपर लगे भुज सिर कटि रोषा।’’भगवान उसके नाभि में बाण मार देते है । रावण के सिर व भुजाएं कट जाती है और रावण पृथ्वी पर गिर जाता है ।इस तरह रावण अपने कुल सहित भगवान के परमधाम को जाता है । देवता आकाश से पुष्पों की वर्षा करते है । भगवान राम विभीषण का राजतिलक कर सिंहासन पर बैठाते है। हनुमान जी सीताजी को राम की विजय के बारे में बताते है । इसी के साथ दसवें दिन की लीला समापन हुआ । सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच दशहरा पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सलाहकार मनोज शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, राजकुमार गर्ग, चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, पवन गोयल,मुकेश गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, एस एम गुप्ता, अजीत चाहर, गौरव मेहरोत्रा, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, गिरिराज बहेडिया, शांतनु मित्तल, सुधीर पोरवाल, मोतीराम गुप्ता, अर्जुन अरोड़ा, आर के उप्रेती सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे। श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि 25 अक्तूबर को भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक आदि लीलाओं सहित संगीता गोयल, सोनिया गोयल एवं ज्योति गोयल के संयोजन मे डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन किया जाएगा ।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन