Fabelle ने वन अर्थ लॉंच किया चॉकलेट के जरिए एकजुट करने की अनूठी पहल

फैबेल वन अर्थ दस हस्तशिल्प ट्रफल्स का एक बेहतरीन संग्रह है जिनमें से प्रत्येक में दस विभिन्न देशों से प्रेरित एक विशेष सामग्री शामिल है

संग्रह फैबेल मास्टर चॉकलेटियर्स आस्ट्रेलियन शेफ एंडी एलन की प्रतिभा के मिश्रण का प्रतिनिधितत्व करता है

इस अनूठे संग्रह को जाने माने क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, वकार यूनिस और लिजा स्काथलेकर की उपस्थिति में जारी किया गया


Eros Times: नई दिल्ली,आईटीसी लिमिटेड का घरेलू लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फैबेल को अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन चॉकलेट अनुभव के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में फैबेल ने इंडस्ट्री को कुछ नये और अनोखे चॉकलेट्स स्वाद जैसे फैबेल ट्रिनिटी- ट्रफलेट्स विशिष्ठ चॉकलेट को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट के लिए जाना जाता है। इसी तरह फैबेल फिइनेस को विश्व की सर्वश्रेष्ठ चॉकलेट के लिए जाना जाता है, जो कि चॉकलेट इंडस्ट्री के लिए एक बेंचमार्क है।
सर्वोच्चता की अपनी प्रथा को कायम रखते हुए फैबेल ने इस बार चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक अनूठा प्रयोग किया है, फैबेल वन अर्थ कलेक्शन या संग्रह, जो कि वसुधैवकुटंबंकम- पूरी धरती एक परिवार से प्रेरित है। आईटीसी शैरेटन होटल नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में फैबेल ने आस्ट्रेलियन खाद्य समीक्षक और टीवी प्रस्तुतकर्ता शेफ एंडी एलन के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के तहत इसे लांच किया, जो वैश्विक और परंपराओं का सम्मिश्रण है। द सिग्नेचर लक्जरी चॉकलेट को उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्रियों और कोकोओ से हस्तनिर्मित किया गया है। इसमें दस प्रमुख ट्रफल्स डाले गए हैं, सभी दस ट्रफल्स बेहतरीन सार और उच्च स्वाद के लिए जाना जाता है यह सभी उच्च गुणवत्ता पर सामग्रियां दस प्रमुख देश अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंगलैंड, इंडिया, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती हैं।

आईटीसी फैबेल मास्टर चॉकलेटियर्स, अपनी उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाना जाते हैं। चॉकलेट में प्रयोग किए गए प्रत्येक ट्रफल्स को बेहतर बनाने के लिए शेफ एंडी एलन के साथ कई चरण के प्रयोग किए गए, इसके साथ ही चॉकलेट को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई प्रयोगिक सत्रों का आयोजन किया गया। बेहतरीन सामग्रियों के चयन में अफगान से फिग्स, आस्ट्रेलिया मैकाडेमिया, बांग्लादेश का पोस्तो, इंग्लैंड का मोरेलो चेरी, भारत के अखरोट, कंडेंस्ड होल मिल्क नीदरलैंड से, न्यूजीलैंड के सेब, पाकिस्तान से एक्वा रोज, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से बेहतरीन संतरों से फैबेल के नए चॉकलेट संग्रह को अनूठे रूप से तैयार किया गया है। प्रत्येक ट्रफल हर देश की अपनी अलग तरह की विशेष कहानी कहता है, जिससे यह संग्रह प्रेरित है। इस सीमित एडिशन में दस ट्रफल्स होगी, जो 130 ग्राम का होगा और इसकी कीमत 999 रुपए जीएसटी के साथ रखी गई है। यह चॉकलेट विशेष रूप से फैबेल के देश भर के एक्सक्लूसिव बूटीक अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई पर ही उपलब्ध होगी। चॉकलेट ट्रफल्स आईटीसी फैबेल मास्टर चॉकलेटियर्स कलात्मक प्रमाण की तरह काम करते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सामग्रियों को फैबेल की प्रीमियम चॉकलेट के साथ बड़ी ही सावधानी से समायोजित किया है जिससे की चॉकलेट बनाने की प्रक्रिया की एक यादगार यात्रा प्रदान की जा सके जो कि किसी एक देश की सीमा से न बंधी हो, इसलिए ही ब्रांड को वन अर्थ नाम दिया गया है। खेल की तरह ही चॉकलेट भी प्रेम और सम्भाव के जश्न के लिए प्रयोग की जाती है।फैबेल वन अर्थ के लांच कार्यक्रम में खेल और क्रिकेट की दुनिया की जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस अवसर पर उपस्थित क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, पाकिस्तानी क्रिकेट कोच पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस, आस्ट्रेलियाई क्रिकेट कमेंटेटर लिसा स्टालेकर और आस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तान द्वारा वन अर्थ संग्रह को लांच किया गया। एकता और समुदाय का सार फैबेल वन अर्थ के लांचिंग के अवसर पर आईटीसी लिमिटेड, खाद्य विकास प्रभाग, चॉकलेट कॉफी कंफेक्शनरी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रोहित डोगरा ने कहा कि फैबेल चॉकलेट, चॉकलेट प्रेमियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित है। फैबेल वन अर्थ के साथ हमारा लक्ष्य लोगों को स्वाद के जादू के साथ एक साथ लाना है। इस विशेष संग्रह में दस अलग अलग ट्रफल्स हैं, जिसमें सबका स्वाद अलग अलग है। चॉकलेट ट्रफल्स के एक बॉक्स में विभिन्न देशों से प्रेरित विशेष सामग्रियों का संयोजन वन अर्थ श्रंखला में किया गया है। फैबेल बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता परक ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इस अवसर पर आस्ट्रेलियाई फ़ूड क्रिटिक और टीवी प्रेज़ेंटर एंडी एलन ने कहा कि मेरे विचार में फैबेल के पास दुनिया में चॉकलेट का सबसे अच्छा संग्रह है। इस उत्कृष्ट ब्रांड को जीवंत करने की यात्रा दस अलग अलग देशों के पाक यात्रा है। यह अनगिनत घंटो के कौशल, शिल्प, अथक प्रतिबद्धता और वैश्विक स्वादों की अथक खोज का परिणाम है। हम परिणाम से बेहद खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि हर कोई चॉकलेट और संस्कृति के इस खूबसूरत मिश्रण का आनंद उठाएगा।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला