ऋषिपाल मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा होगी 100 कुश्तियां, 16 अक्टूबर को होगा दंगल

Eros Times: नोएडा ऋषिपाल मैमोरियल ट्रस्ट एक मात्र ऐसा ट्रस्ट है जो पिछले 28 वर्षों से खेल ही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाये हुए हैं। ऋषिपाल आर्य का दुखद निधन एक सड़क दुघर्टना में 16 अक्टूबर 1994 में तब हो गया था जब वह मोरना गांव सेक्टर-35 से एक किसान पंचायत को सम्बोधित कर वापिस लौट रहे थे। तब से लेकर अब तक यह ट्रस्ट सड़क सुरक्षा सप्ताह, ब्लड डोनेशन, वृक्षा रोपण व भंडारा आदि सामाजिक गतिविधि चलाता आ रहा है। 

ऋषिपाल आर्य के नाम पर जहां उनका दुखद सड़क हादसा हुआ था उस चौराहे का नाम ऋषिपाल चौक रखा गया है जो अब सिटी सेन्टर मेट्रो स्टेशन के बराबर में अंडरपास वाला चौराहा है जहां पर प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे उनके चाहने वाले तथा मित्रगण उनको श्रद्धांजंलि सुमन अर्पित करते हैं उनके नाम से सेक्टर-15 में सड़क तथा क्रीडा स्थल का नामकरण किया गया है। भाई ऋषिपाल हम सबके दिलों में आज भी जीवित हैं उनके विचार हम  सबको प्रेरणा देते रहते हैं।

ऋषिपाल आर्य की याद में उनकी पुण्य तिथि पर आगामी 16 अक्टूबर को होने जा रहे विशाल दंगल मे मुख्य अतिथि सुरेन्द्र नागर सांसद (राज्यसभा) व राष्ट्रीय सचिव भारतीय जनता पार्टी अध्यक्षता बृजभूषण शरण सिंह सांसद (लोकसभा), उद्घाटनकर्ता, मनीष कुमार, (आईएएस) जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर, विशिष्ट अतिथि सतीश गौतम सांसद (लोकसभा), अशोक प्रधान, पूर्व मंत्री (पूर्व सांसद), पंकज सिंह विधायक नोएडा, एन. पी. सिंह आईएएस (सेनि), अध्यक्ष भारतीय शिक्षा बोर्ड, रामबदन सिंह, पुलिस उपायुक्त (आई0पी0एस) गौतमबुद्ध नगर, मनोज गुप्ता, अध्यक्ष महानगर, भारतीय जनता पार्टी, नवाब सिंह नागर (पूर्व मंत्री) उपस्थित रखेंगे। 

दंगल में करीब 100 कुश्तियां कराई जायेगी जिसमें ऋषिपाल गोल्ड कप टाईटल कुश्ती के ईनाम प्रथम प्रथम विजेता, को 1,00,000/-रूपये, उप विजेता को 51,000/- रूपये तृतीय विजेता को 21,000/- व चतुर्थ विजेता को 11,000/- रूपये व तथा बाल पहलवानों के साथ महिला पहलवानों की कुश्ती भी होंगी एवं दूर-दराज से आये पहलवानों की कुश्तियां भी होंगी। इस दंगल में कुल लगभग 4,00,000/- के ईनाम दिये जायेंगे। इस दंगल में श्री जय प्रकाश पहलवान जी ‘‘हिन्द केसरी’’ तथा गुरू वीरपाल अखाडा जसराम जसौला व सुखवीर पहलवान सर्फाबाद, गुरू लीलू, गुरू संजय, राजकुमार बैसला रेलवे अखाड़ा, लाला पहलवान बद्री अखाड़ा, जगदीश काली रमन चंदीग्राम अखाड़ा आदि जाने-माने गुरू खलीफा उपस्थित होंगे जिनकी उपस्थिति दंगल की ऊंचाईयों को बढ़ाती है जिसमें आपका सहयोग इस शुभ कार्य के लिए मिलता रहा है और भविष्य में मिलता रहेगा ऐसा हमारी आशा है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 94 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान