केजरीवाल सरकार ने ज़ोर-शोर से शुरू की छठ महापर्व की तैयारियाँ

राजस्व मंत्री आतिशी ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सभी ज़िलाधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

दिल्ली भर में तैयार किए जाएँगे 1000 से अधिक छठ घाट ताकि लाखों श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ कर सके छठी मईया की उपासना

लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा छठ महापर्व, इसकी तैयारियों में न हो कोई कमी

मंत्री आतिशी का अधिकारियों को निर्देश-श्रद्धालुओं के सुविधानुसार शहर भर में स्थानों को चिन्हित कर वहाँ तैयार किए जाए छठ घाट, साफ़-सफ़ाई का रखा जाए विशेष ख़्याल

छठ पूजा समितियों के साथ बातचीत कर उनके सुझावों को ध्यान रखते हुए की जाए तैयारियाँ; घाटों पर लाइट, साफ़ पानी, शौचालय, टेंट आदि का हो प्रबंध

Eros Times: छठ महापर्व को लेकर केजरीवाल सरकार ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इस साल भी छठ की तैयारियों में कोई कमी न छूटे इसको लेकर राजस्व मंत्री आतिशी ने सभी ज़िलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतिम समय की अफ़रातफ़री से बचने के लिए अभी से ही छठ महापर्व को लेकर सभी ज़रूरी तैयारियाँ शुरू कर दी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का त्यौहार है। ऐसे में ये त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मन सके और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठी मईया की उपासना कर सके इसको लेकर केजरीवाल सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि इसकी तैयारियों में कोई कमी न छूटे। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी ज़िलाधिकारी अपने ज़िलों में लोगों की सुविधा के अनुसार छठ घाट के लिए स्थान चिन्हित करें और वहाँ घाट बनाना शुरू करवा दे। साथ ही अधिकारी स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ बैठकें करना शुरू कर पूजा के सफल आयोजन के लिए उनके सुझाव ले और उसके अनुसार तैयारियाँ करें। 

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, इस साल भी केजरीवाल सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में 1,000 से अधिक छठ तैयार करवायेगी। जहां साफ़ पानी, टेंट, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, पॉवर बैकअप, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सभी ज़रूरी व्यवस्था मुहैया की जाएगी। कई घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 

राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को छठ घाटों पर साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’