विरोध करने पर छात्रा के चचेरे भाई समेत दो को मार पीट कर किया घायल

Eros Times: गाज़ीपुर  दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कोचिंग पढ़कर साइकिल से मंगलवार की देर शाम घर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे एक समुदाय के दो युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपियों के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंचे करीब 11 हमलावरों ने पीड़िता के चचेरे भाई सहित दो पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर जब- तक पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही गांव में तनाव देखते हुए पुलिस भी तैनात कर दी गई है।एक गांव की छात्रा प्रतिदिन साइकिल से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। पीड़ित शाम में कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। कुछ दूरी पर पहले से घात लगाकर दूसरे समुदाय के दो युवक खड़े थे और छात्रा के पहुंचते ही छेड़खानी करने लगे। तब-तक अचानक छात्रा के चचेरे भाई की नजर छेड़खानी कर रहे दोनों युवकों पर पड़ गई और उसने इसका विरोध जताया।इस पर दोनों युवक मौके से तो फरार हो गए, लेकिन करीब 11 लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर गांव के बाहर घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही चचेरा भाई बहन को लेकर गांव पहुंचा उसपर हमला कर दिया। यह देख परिवार का एक युवक भी दौड़कर धटना स्थल पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तब- तक दूसरे समुदाय के हमलावरों ने उसे भी मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।तब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इधर परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।गांव में तनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक उप निरीक्षक और दो पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एजाज, शमशाद, काशिक, शाजिद, आसिफ, अफताब, बेचन, राजा के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान