चौथे नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

चौथे नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेट का विधिवत उद्घाटन नवाब पटौदी क्रिकेट स्टेडियम जामिया मिलिया, दिल्ली मे मुख्य अतिथि जोत सिंह गुनसोला (अध्यक्ष क्रिकेट बोर्ड उत्तराखण्ड) द्वारा दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गीत के साथ टूर्नामेंट के आरंभ की घोषणा हुई।

Eros Times: देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन  (राष्ट्रीय पंजीकृत) उत्तराखण्ड के युवाओं को खेल और अपनी संस्कृति के प्रति प्रेरित करने हेतु नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करती है.  फाउंडेशन का मुख्य संकल्प अपनी संस्कृति को साथ लेकर, “खेलो उत्तराखण्ड, बड़ो उत्तराखण्ड, जीतो उत्तराखण्ड है. फाउंडेशन उत्तराखंडी युवाओं को खेलों मैं आगे बढ़ने के लिए शानदार मंच प्रदान करता है। फाउंडेशन के अध्य्क्ष अर्जुन कण्डारी ने सूचित किया कि टूर्नामेंट मैं 32 टीम भाग ले रही हैं और इस वर्ष महिलाओं के लिए भी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है. इसमें 4 टीमे भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 नवंबर को यहीं नवाब पटौदी क्रिकेट स्टेडियम जामिया मिलिया, दिल्ली मैं खेला जाएगा।

संगठन के मुख्य संरक्षक मनवर सिंह असवाल लीगल एडवाइजर जे एस रावत महासचिव देवेन्द्र पटवाल महासचिव जनसंपर्क दरवान सिंह रावत राष्ट्रीय स्पोर्ट्स प्रभारी एडवोकेट नमिता रावत चौधरी महिला विंग राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एडवोकेट विभा रावत महिला विंग सचिव एडवोकेट कमलेश उनियाल जी व पूरी कार्यकारणी ने उदघाट्न समारोह में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया।

तत्पश्चात् प्रमुख उत्तराखण्डी समाजसेविका आदरणीय बनिता नेगी जी (अध्यक्षा बी.एम. फाउंडेशन) के द्वारा मशाल प्रज्वलित कर मशाल मार्च का आगाज किया गया और उसके बाद सभी प्रतिभागी टीमों के कैप्टेन को मशाल सौंप दी. विशिष्ट अतिथि (स्पोर्ट्स प्रभारी देहरादून मंसूरी जौनसार बावर छेत्र) के आदरणीय कृष्ण दत्त नौटियाल जी सेवानिवृत्त अधिकारी द्वारा मुख्य ग्राउंड का रिबन काटकर अनावरण किया साथ ही विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश रतूड़ी (सेवानिवृत्त जीएसटी कमिशनर व भूतपूर्व अध्यक्ष गढ़वाल सभा मेरठ) व उनकी धर्मपत्नी जी के साथ आकाशवाणी रेडियो जाकी गितिका उनियाल जी के द्वारा ट्राफियों का अनावरण किया गया।

विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र सिंह असवाल (सेवानिवृत्त अधिकारी पूर्व शिक्षा सलाहकार भारत सरकार) के द्वारा आज के पहले मैच का टास किया. मैच उद्घाटन की पहली बाल को प्रत्युष नेगी व बैटिंग में पहली बाल को परितोष नेगी द्वारा शुभारंभ के रूप में खेला गया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के अनेको गणमान्य अतिथियों ने अपना आशीर्वाद संगठन को दिया जिसमें प्रमुख रूप से जयकृत सिंह रौथाण लखपत सिंह पंवार, हिम्मत सिंह नेगी, सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ बलवंत सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह रावत प्रीतमपुरा देवभूमि उत्तराखंड से ग्राम प्रधान घोडपाला नरेन्द्र सिंह रावत, प्रभाकर पोखरियाल (अध्यक्ष देवभूमि उत्तराखण्ड धार्मिक एवं सांस्कृतिक समिति पालम) आशीष सिमल्टी, एडवोकेट राजेन्द्र रतूड़ी (डायरेक्टर मेरठ क्रिकेट अकैडमी) उपस्थित थे।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.  राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अनिल रौथाण ने सभी सम्मानित अतिथियों और संस्थाओं का सम्मान फाउंडेशन के माध्यम से करवाया।

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए एस.पी.सी. टानडीयू टीम ने 165 रन बनाये. जिसने अभिषेक बर्थवाल ने 80 रन और सोनू चौहान ने 56 रन का योगदान दिया।

166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जय माँ भौना देवी की टीम केवल 135/8 रन बना कर मैच हार गई. अभिषेक बर्थवाल को मेन ऑफ द मैच और दिनेश सिंह बिष्ट को फ़ाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला