सीएम केजरीवाल ने ओखला लैंडफिल साइट का किया दौरा

यहां टारगेट से पीछे काम चल रहा है, अब तक 18 लाख टन कूड़ा हटाया जाना था, पर 12 लाख टन ही हटाया जा सका है

एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी का मामला सुप्रीम कोर्ट में है, कोर्ट का आदेश आते ही दूसरी एजेंसी हायर कर ली जाएगी

स्टैंडिंग कमेटी के बिना दूसरी एजेंसी को कंट्रैक्ट नहीं दिया जा सकता, इसलिए इसमें देरी हो रही है

नवंबर 2022 से ओखला साइट से कूडा हटाया जा रहा है, मई 2024 तक 30 लाख टन कूड़ा हटाने का लक्ष्य है

हमें उम्मीद है कि दोनों एजेंसी काम करेंगी तो मई 2024 तक 30 लाख टन कूड़ा हटाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा

दिल्ली की सड़कों से निकलने वाले नैनो पार्टिकल की समस्या दूर करने के लिए मैकेनिकल स्पीपिंग की जाएगी

Eros Times: अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ओखला लैंडफिल साइट का दौरा कर कूड़े के निपटान की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने पाया कि यहां कूड़ा हटाने का काम लक्ष्य से पीछे चल रहा है। इस पर कहा कि कूड़ा हटाने के काम में तेज़ी लाने के लिए एक और एजेंसी हायर की जाएगी। अब तक यहां से 18 लाख टन कूड़ा हटा दिया जाना चाहिए था, लेकिन अभी केवल 12 लाख टन ही हटाया जा सका है। सीएम ने कहा कि दूसरी एजेंसी हायर करने की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी का गठन नहीं होने की वजह से इसमें देरी हो रही है। स्टैंडिंग कमेटी का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। जैसे ही कोर्ट का आदेश आएगा, कमेटी गठित कर दूसरी एजेंसी हायर कर ली जाएगी। हमें पूरी उम्मीद है कि दोनों एजेंसी मिलकर काम करेंगी तो मई 2024 तक 30 लाख टन कूड़ा हटाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद समेत एमसीडी के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। 

ओखला लैंडफिल साइट का जायजा लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ओखला लैंडफिल साइट पर कुल 45 लाख टन कूड़े का पहाड था। 7 नवंबर 2022 से ओखला लैंडफिल साइट से कूड़े के पहाड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लक्ष्य रखा गया था कि मई 2024 तक यहां से 30 लाख टन कूड़ा हटा लिया जाएगा। लेकिन ओखला लैंडफिल साइट पर कूड़ा हटाने की कार्रवाई तय लक्ष्य से पीछे चल रही है। अभी तक ओखला लैंडफिल साइट से 18 लाख टन कूड़ा हटा लिया जाना चाहिए था, लेकिन अभी केवल 12 लाख टन कूडा ही हटाया जा सका है।

अरविंद केजरीवाल ने ओखला लैंडफिल साइट से कूड़े का निस्तारण तय लक्ष्य से पीछे चलने के पीछे कई कारण बताया। उन्होंने कहा कि यहां से कूडा हटाने के लिए एक और एजेंसी हायर करने की कार्रवाई चल रही है। क्योंकि मौजूदा एजेंसी अकेली है और अपने टारगेट भी पूरा नहीं कर पा रही है। इसलिए एक और एजेंसी हायर करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। चूंकि दिल्ली नगर निगम में अभी तक स्टैंडिंग कमेटी नहीं बनी है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है और आर्डर रिजर्व्ड है। स्टैंडिंग के बिना ये कंट्रैक्ट किसी दूसरी एजेंसी को नहीं दिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद जैसे ही स्टैंडिंग कमेटी बनेगी, वैसे ही एक और एजेंसी को हायर कर लिया जाएगा। इसके बाद दोनों एजेंसी मिलकर काम करेंगे और हमें उम्मीद है कि अगले मई 2024 तक 30 लाख टन कूड़ा हटाने का टारगेट पूरा हो जाएगा। दिल्ली सरकार और एमसीडी पूरी तरह से लगी हुई हैं कि कूड़े का पहाड़ जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। पिछले सप्ताह हम लोग भलस्वा लैंडफिल साइट गए थे। 

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों से निकलने वाले नैनो पार्टिकल से प्रदूषण होने पर सहमति जताई और कहा कि दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 1480 किलोमीटर सड़कें हैं। हम लोग प्लान कर रहे हैं कि पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग की जाएगी तो कूड़ा उपर नहीं उठेगा। सड़कों की धुलाई भी की जाएगी। पहले मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें दिल्ली सरकार द्वारा खरीदे जाने का प्लान था। लेकिन अब ये काम एमसीडी को दिया जा रहा है। इसका कैबिनेट नोट तैयार है। एक-दो हफ्ते में हो जाएगा। इसके बाद एमसीडी स्वीपिंग का काम शुरू करेगी। हम पहले पीडब्ल्यूडी की सडकों से शुरूआत करेंगे। इसके बाद एमसीडी की सड़कों पर भी करेंगे। 

कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई हुई काफी कम- डॉ. शैली ओबरॉय

उधर, दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। कूड़े के पहाड़ों को अब कोई भी दिल्लीवासी देंखे तो साफ कह सकते हैं कि अब हाइट काफी कम हो गई है। कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए 24 घंटे लगातार काम चल रहा है। साथ ही, सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर अतिरिक्त एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। तीनों कूड़े के पहाड़ों पर जल्दी दो-दो एजेंसी कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल खुद पूरे कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अभी तक सीएम केजरीवाल दो लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर चुके हैं। अब जल्द तीसरी लैंडफिल साइट का निरीक्षण करेंगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से दी गई दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने की गारंटी जल्द पूरी होगी।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला