ईएमसीटी संस्था ने स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से चलाया जागरूकता अभियान।

Eros Times: भारत में ज्यादातर लोगों को साफ-सफाई के बारे में नहीं जानकारी है और जिन्हे है भी वह इतना ज्यादा इसपर ध्यान नहीं देते लेकिन सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत के बाद देशवासियों में स्वच्छता को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है और आज देशभर के कई हिस्से साफ रहने लगे है। सरकार की इस मुहीम में स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट और आम जन सभी अपनी भागीदारी निभा रहे है। उसी श्रृंखला में आज ईएमसीटी ( एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) ने प्राइमरी स्कूल छोटी मिलक, बिसरख स्कूल में बच्चो के साथ चित्रकला आयोजित की, जिसमे काफ़ी बच्चो ने भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से स्वच्छ भारत के निर्माण के संदेश दिये। 

आज प्रतियोगिता में संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया यह बच्चे हमारा कल है और हमे कल को संवारने के लिए अच्छी आदत डालनी ज़रूरी है और सभी बच्चो की प्रशंसा की और उन्हें रोज़ स्कूल आने अपने टीचर कि बात माने, साफ़ सफ़ायी का ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

हेड मास्टर इक़रार ख़ान ने बच्चो को संबोधित करते हुए  कहा कि पढ़ाई बहुत  महत्वपूर्ण है और बच्चो को रोज़ स्कूल आना चाहिए, बड़े होकर यही शिक्षा काम आएगी। 

संस्था की सदस्य एवम् डायटीशियन गरिमा श्रीवास्तव ने बच्चो को निरोग रहने के कई उपाय बताये, अक्सर बच्चो के पेट में दर्द होता है बच्चो को बाहर का ख़ाना या पैक्ड फ़ूड नहीं ख़ाना चाहिए लेकिन घर में मौसमी फल, सब्ज़ी, दाले प्रचुर मात्रा में लेनी चाहिए और  डीहाइड्रेट होने से बचने के लिए पानी भी पीते रहना चाहिए। 

आज प्रतियोगिता में प्रथम कुमकुम , दृतीय कीर्ति कुमारी, तृतीय मसिहूल मियाँ रहे जिनको संस्था की तरफ़ से ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया साथ ही सभी प्रतियोगियों को आर्ट की कॉपी कलर, पेंसिल रबर दिया गया एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम में हेड मास्टर इक़रार ख़ान , शालिनी चक्रवर्ती, सरोज कुमारी, असिअटेंट अकील अहमद , करन सिंह, पिंकी इत्यादि उपस्थित रहे। साथ ही ईएमसीटी की टीम से रश्मि पांडेय एवम् गरिमा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान