आतिशी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण,भाजपा के 15 सालों के कुशासन को किया एक्सपोज़

निरीक्षण के दौरान, स्कूल के हर कोने में मिला गंदगी का अंबार, मकड़ी के जाले और धूल से भरी हुई थी दीवारें

खस्ताहाल पड़े निगम स्कूल को देखकर शिक्षा मंत्री ने लगाई स्कूल प्रमुख को फटकार, सफ़ाई को लेकर दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के शासन की विरासत ये खस्ताहाल स्कूल, गंदे क्लासरूम में बैठने को मजबूर छात्र, पूरा स्कूल बना हुआ है कबाड़घर

एक सप्ताह के भीतर स्कूल का कोना-कोना साफ़ करवाए स्कूल प्रमुख वर्ना सस्पेंड होने के लिए रहे तैयार

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश- साफ़-सफ़ाई को लेकर लापरवाही के लिए स्कूल इंस्पेक्टर भी ज़िम्मेदार, कारण बताओ नोटिस जारी कर लिया जाए एक्शन

एमसीडी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चे आते है इसका ये मतलब नहीं की उन्हें बदहाल स्थिति में पढ़ने को मजबूर किया जाए

Eros Times: पैरेंट्स भरोसे के साथ सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते है, ऐसे में स्कूल की ऐसी हालत बच्चों के भविष्य से खिलवाड़अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन और सीखने का बेहतर माहौल देना हमारी प्राथमिकता है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी स्कूल निरीक्षण की श्रृंखला को जारी रखते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने निज़ामुद्दीन स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सफाई ठीक से न होने के कारण स्कूल बदहाल है, स्कूल में हर जगह गंदगी का अंबार है, दीवारें और फ़र्श धूल से अटी पड़ी है। क्लासरूम से शिक्षक नदारद है। स्कूल की इस दशा की देखकर शिक्षा मंत्री आतिशी  ने स्कूल स्कूल प्रमुख को फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल में साफ़-सफाई से जुडी सभी समस्याओं को सप्ताह भर में ठीक किया जाए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल में सफाई की बदतर स्थिति यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के प्रति स्कूल प्रशासन के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है जिसकी हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है| उन्होंने  स्कूल के रखरखाव में लापरवाही और गंदगी को लेकर स्कूल प्रमुख को एक सप्ताह का अल्टीमेट देते हुए कहा कि वो स्कूल की समस्याओं को दूर करे वरना निलंबन के लिए तैयार रहे|

निरीक्षण के दौरान क्लासरूम से नदारद दिखे शिक्षक, स्कूल के हर कोने में था गंदगी का अंबार

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने पाया कि स्कूल के हर कोने में गंदगी का अंबार है, चारों ओर कूड़ा फैला हुआ है। लंबे समय से सफ़ाई न होने के कारण दीवारों व फ़र्श पर धूल जमी पड़ी है। मकड़ी के जाले लगे हुए है। स्कूल में टूटी डेस्कों का कबाड़ खाने की तरह ढेर लगा हुआ है, बच्चों के लिए पीने के पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

स्कूल में साफ़-सफाई की बदतर स्थिति देख स्कूल प्रमुख को मिला अल्टीमेटम, स्कूल का बेहतर ढंग से किया जाए रखरखाव वर्ना निलंबन के लिए रहो तैयार

स्कूल की बदतर स्थिति को देखकर शिक्षा मंत्री आतिशी  ने स्कूल प्रमुख को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया कि स्कूल का बेहतर ढंग से रखरखाव किया जाए, अच्छे से साफ़-सफाई की जाये और अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो निलंबन के लिए तैयार रहे| उन्होंने कहा कि स्कूल की ऐसी स्थिति अस्वीकार्य है। स्कूल में यह सुनिश्चित करना प्रिंसिपल का कर्तव्य है कि सभी बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में क्वालिटी एजुकेशन मिले। लेकिन स्कूल की ऐसी स्थिति देखकर ये साफ़ हो रहा है कि स्कूल प्रशासन यहाँ पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के असंवेदनशील है|

उन्होंने कहा कि, स्कूल की यह स्थिति यहां पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा के प्रति दिखाई गई उदासीनता का कारण है। और इसके लिए स्कूल प्रमुख के साथ-साथ स्कूल इंस्पेक्टर भी ज़िम्मेदार है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत स्कूल इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन और अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए कि एमसीडी स्कूलों में सभी बच्चों को वह शिक्षा मिले जिसके वे हकदार हैं|  इसलिए साफ़-सफाई पर तुरंत ध्यान दिया जाए बच्चों कि शिक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये स्कूल एमसीडी में 15 सालों के भाजपा शासन की विरासत

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये एमसीडी स्कूल एमसीडी में भाजपा के पिछले 15 सालों के शासन का परिणाम है| भाजपा ने एमसीडी के अपने पूरे शासन में सिर्फ स्कूलों को बर्बाद करने का काम किया है| स्कूल की बदहाल हालत से साफ़ है कि इतने सालों तक एमसीडी में सिर्फ बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया और कभी भी पढ़ाई को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन अब मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में एमसीडी के स्कूलों को बेहतरीन बनाया जायेगा और हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन मिलेगी|

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला