शहीद भगत सिंह आर्म्ड फ़ोर्सेज़ प्रिपरेटरी स्कूल का किया शानदार प्रदर्शन

यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए परीक्षा में केजरीवाल सरकार के एएफ़पीएस के 32 छात्रों ने मारी बाज़ी

दिल्ली के शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण करना हमारे लिए गर्व के, मुझे यकीन है कि दिल्ली से अधिक से अधिक छात्र अब एनडीए परीक्षा पास कर भविष्य के अधिकारी के रूप में देश को गौरवान्वित करेंगे

शिक्षा मंत्री आतिशी ने एनडीए की लिखित परीक्षा पास करने वालों छात्रों से मिलकर दी बधाई, एसएसएबी में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित

जिस मेहनत से एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की, उससे दोगुनी मेहनत के साथ अब एसएसबी के लिए तैयारी करें

Eros Times: अरविंद केजरीवाल के जिस विज़न के साथ इस स्कूल की शुरुआत हुई मात्र एक साल के भीतर ही पूरा होता दिख रहा वो सपना इस स्कूल के ज़रिए मुख्यमंत्री गरीब परिवार के बच्चों को सैन्य अधिकारी बनने के सपनों को हक़ीक़त में तब्दील करने का मौक़ा दे रहे एनडीए परीक्षा पास करने वाली हमारी गर्ल्स कैडेट रूढ़िवाद को तोड़ते हुए उन लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत जो सेना में जाकर करना चाहती है देश की सेवा शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने अपने अनुशासन,मेहनत व देशभक्ति के जज़्बे से साबित कर दिया कि वो सैन्य अफ़सर बन भारत माता की सेवा करने के लिए तैयार छात्रों ने कहा- स्कूल में मिल रही सुविधाओं से विकसित हुई ऑफिसर्स क्वालिटी, टीचर्स से लगातार मिलती मदद और नियमित टेस्ट से परीक्षा पास करने में बहुत मदद मिली एएफ़पीएस के कुल 76 बच्चे एनडीए परीक्षा में हुए थे शामिल, 32 हुए उत्तीर्ण, 9 लड़कियों ने भी मारी बाज़ीकेजरीवाल सरकार का आर्म्ड फ़ोर्सेज़ स्कूल देशभर में दूसरे नंबर पर जहां सर्वाधिक बच्चों ने पास की एनडीए की परीक्षा केजरीवाल सरकार के शहीद भगत सिंह आर्म्ड फ़ोर्सेज़ प्रिपरेटरी स्कूल ने अपने पहले ही साल में यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। एएफ़पीएस के पहले बैच के 32 छात्रों ने एनडीए की परीक्षा में बाज़ी मारी है और इनमें 9 लड़कियाँ भी शामिल है। इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार को झड़ौदा कलाँ स्थित स्कूल में जाकर छात्रों से मुलाक़ात की और आगे एसएसबी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

इस मौक़े पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर ख़ुशी जताते हुए कहा कि, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली के शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़  प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो देश भर में किसी एक स्कूल से एनडीए उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में से एक है।

उन्होंने आगे लिखा कि, सिर्फ एक साल में दिल्ली के आर्म्ड फोर्स प्रिपरेटरी स्कूल ने बेहतरीन नतीजे दिखाए हैं। मुझे यकीन है कि दिल्ली से अधिक से अधिक छात्र अब एनडीए परीक्षा पास करेंगे और भविष्य के अधिकारी के रूप में हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे। दिल्ली देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने आज एक बहुत बड़ा सपना पूरा होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री जी ने एक साल पहले जब इस स्कूल का उद्घाटन किया था तो कहा था कि ये स्कूल ग़रीब परिवारों के बच्चों के सैन्य अफ़सर बनने का सपना पूरा करेगा और हमारे शिक्षकों-बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ पहले साल में ही इसे सच कर दिखाया। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि हमारे 76 छात्रों ने परीक्षा दी और उनमें से 32 छात्रों ने ये परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, आप बच्चों ने अपने अनुशासन,मेहनत व देशभक्ति के जज़्बे से साबित कर दिया है कि वो सैन्य अफ़सर बन भारत माता की सेवा करने के लिए तैयार है। बस अब आप सभी को एसएसबी के लिए दोगुनी मेहनत करनी है। 

उन्होंने कहा कि, हम लोगों ने साल-दो साल पहले सोचा था कि दिल्ली के अंदर कोई सैनिक स्कूल नहीं है, दिल्ली के जो हमारे बच्चे फौज में जाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए कोई औपचारिक सिस्टम नहीं है, जो उनको फौज में भर्ती के लिए तैयार कर सके। इसके लिए हमने एक साल पहले इस स्कूल की शुरुआत की। और हमारे पहले बैच ने ही इतना शानदार प्रदर्शन करते हुए ये साफ़ कर दिया है कि ये स्कूल आने वाले भविष्य में देश के लिए सैन्य अफ़सरो की एक लंबी क़तार खड़ी करेगा। और दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश को उनपर गर्व होगा।

एएफ़पीएस के कुल 76 बच्चे एनडीए परीक्षा में हुए थे शामिल, 32 हुए उत्तीर्ण, 9 लड़कियों ने भी मारी बाज़ी

बता दें कि इस साल एएफ़पीएस के कक्षा 12वीं के सभी 76 बच्चों ने एनडीए की परीक्षा दी और इनमें से 32 बच्चों ने इसमें सफलता हासिल की है। इनमें 9 लड़कियाँ भी शामिल है। साथ ही केजरीवाल सरकार का ये स्कूल उत्तराखण्ड स्थित सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल(स्थापना 1966) के बाद दूसरे स्थान पर है जहाँ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

छात्रों ने क्या कहा?

शिक्षा मंत्री के साथ साझा करते हुए छात्रों  ने कहा कि स्कूल में मिल रही सुविधाओं से उनके अन्दर ऑफिसर्स जैसी क्वालिटी विकसित हो रही है| ये सभी सुविधाएँ कैडेट से सैन्य अफसर बनने के सफ़र में उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही है और परीक्षा के लिए भी इससे उन्हें काफ़ी मदद मिली है।

छात्रों ने बताया कि, स्कूल में लगातार कराए गये मॉक टेस्ट से भी उन्हें एनडीए की परीक्षा की तैयारी में बड़ी मदद मिली है।

14 एकड़ में फैले स्कूल कैंपस में आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ छात्रों को सशस्त्र बलों के लिए मिलती है मुफ्त ट्रेनिंग

यह स्कूल पूरी तरह से निःशुल्क है। स्कूल में छात्रों  के लिए आवासीय सुविधा भी मौजूद है। स्कूल में बच्चों में ऑफिसर विकसित की जाती है और एनडीए समेत दूसरी आर्म्ड सर्विसेस के लिए बच्चों को तैयार किया जाता है| आर्म्ड फोर्सेज में करियर को देश के सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित जॉब्स में से एक माना जाता है। ऐसे विद्यार्थी जो एक्साइटमेंट, एडवेन्चर और चैलेन्जेस भरा करियर विकल्प चुनना चाहते हैं उन्हें अपने प्रोफेशनल एक्सपेक्टेशन को पूरा करने के लिए आर्म्ड फोर्सेज से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है। ये छात्रों को इंडियन आर्म्ड फ़ोर्स में करियर बनाकर देश की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’