विश्व ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप में दिव्यांग खिलाड़ियों ने भारत के लिए जीते कई मेडल

थाईलैंड में आयोजित विश्व ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप में मेडल जीतने वाले दिल्ली के दिव्यांग खिलाड़ियों से मिले सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा- वॉटर स्पोर्ट्स के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी सरकार

पटाया शहर में 7 से 13 अगस्त तक हुई विश्व ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप में दिल्ली में रहने वाले पांच दिव्यांग खिलाड़ियों ने भारत के लिए जीते कई मेडल

ये खिलाड़ी सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब में अभ्यास करते हैं, मैंने संबंधित मंत्री को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं

इन खिलाड़ियों को भविष्य की तैयारी के लिए जिन-जिन सुविधाओं की ज़रूरत है, वो सारी सुविधाएं सरकार मुहैया कराएंगी

ओलंपिक और पैरालंपिक गोल्ड जीतने के हिसाब से वाटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सुविधाओं को विकसित करेंगे

हम वॉटर स्पोर्ट्स को पूरा सपोर्ट करेगे, ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए ट्रेनिंग सुविधाओं को भी विकसित करेंगेे

Eros Times: अरविंद केजरीवाल ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 16वीं आईडीबीएफ विश्व ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप 2023 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पांच दिव्यांग खिलाड़ियों से सोमवार को अपने आवास पर मुलाकात की। ये सभी खिलाड़ी दिल्ली में रहते हैं। सीएम ने भारत के लिए मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और मेडल लाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान दिव्यांग खिलाड़ियों ने वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की अच्छी तैयारी के लिए दिल्ली में पर्याप्त सुविधा के अभाव की तरफ सीएम का ध्यान आकर्षित किया। खिलाड़ियों के अनुरोध को सीएम ने गंभीरता से लेते हुए खेल मंत्री आतिशी को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने आश्वस्त किया कि हम वॉटर स्पोर्ट्स को पूरा सपोर्ट करेगे और ओलंपिक व पैरालंपिक गोल्ड के लिए ट्रेनिंग सुविधाओं को भी विकसित करेंगेे।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि विश्व ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के अपने उन सभी दिव्यांग खिलाड़ियों से मिला, जो दिल्ली में रहते हैं। ये खिलाड़ी सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब में अभ्यास करते हैं। मैंने संबंधित मंत्री को आदेश दिए हैं कि इन खिलाड़ियों को भविष्य की तैयारी के लिए जिन-जिन सुविधाओं की ज़रूरत है, वो सारी सुविधाएं सरकार उन्हें मुहैया कराएंगी। मैं सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

16वीं आईडीबीएफ विश्व ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले इन दिव्यांग खिलाड़ियों ने अरविंद केजरीवाल को बताया कि दिल्ली में वॉटर स्पोर्ट्स की तैयारी करने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। बोट चलाने के लिए सुविधा युक्त तालाब व बोट का अभाव है और ट्रेनिंग सेंटर भी नहीं है। खिलाडियों ने कहा कि पैरालंपिक जैसी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए उनके पास पर्याप्त उपकरण भी नहीं है। अगर उन्हें उपकरण और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिल जाए तो वो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने इन खिलाडियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए वहां मौजूद खेल मंत्री आतिशी को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीएम ने भविष्य में और भी कई सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, जिससे कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए दिल्ली में रह रहे खिलाड़ी और अच्छी तैयारी कर सकें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम आपके साथ हैं, वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए जो भी हो सकेगा, हम जरूर करेंगे। पैरालंपिक और ओलंपिक की तैयारियों के लिए हम जल्द ही दिल्ली में ट्रेनिंग सेंटर सुविधाएं विकसित करेंगे। दिल्ली सरकार ने हमेशा खेल को बढ़ावा दिया है। इसके लिए कई पहल की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगितों में शानदार प्रदर्शन कर अधिक से अधिक मेडल जीत कर दिल्ली और भारत का नाम रौशन कर सकें।

दरअसल, ये सभी खिलाड़ी दिव्यांग हैं। दिल्ली में वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले दिल्ली के खिलाड़ी वजीराबाद स्थित सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब में तैयारी करते हैं, लेकिन यहां उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। इसलिए इन खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में प्रैक्टिस करने के लिए जाना पड़ता है। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर दिल्ली में ही उनको जरूरी सुविधाएं मिल जाए तो वे बेहतर तैयारी कर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। 

दिल्ली में रहने वाले पांच दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में इंटरनेशन ड्रैगन बोट फेडरेशन द्वारा थाइलैंड के पटाया में आयोजित 16वीं आईडीबीएफ विश्व ड्रैगन बोट चैंपियनशिप 2023 में हुआ था। 7 से 13 अगस्त तक इस प्रतियोगिता का आयोजन थाइलैंड के पटाया स्थित रेयांग शहर में हुआ था। इस प्रतियोगिता में दो इवेंट हुए थे। जिसमें दिल्ली के पांच खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता है। इन खिलाड़ियों ने अरविंद केजरीवाल ने मिलने की इच्छा जाहिर की थी। सीएम अरविंद केजरीवाल उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए सोमवार को अपने आवास पर उन सभी दिव्यांग खिलाड़ियों से मुलाकात की। 

इन दिव्यांग खिलाड़ियों ने विश्व ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप में जीते पदक

1- प्रवीण कुमार

दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले प्रवीण कुमार दो हजार मीटर रेस पीडी-2 में गोल्ड और दो हजार मीटर रेस पीडी-1 में कांस्य पदक जीत कर दिल्ली और देश का नाम रौशन किया।

2- कृष्ण कुमार समानिया

कृष्ण कुमार समानिया दिल्ली के मदनपुर खादर के रहने वाले हैं। इन्होंने दो हजार मीटर रेस पीडी-2 में गोल्ड और दो हजार मीटर रेस पीडी-1 में कॉस्य पदक जीता है।

3- रोहित कुमार

रोहित कुमार दिल्ली के घोंडा के रहने वाले हैं। इन्होंने दो हजार मीटर रेस पीडी-2 मे ंगोल्ड और दो हजार मीटर रेस पीडी-1 में कांस्य पदक जीता है। 

4- विजय कुमार

दिल्ली के न्यू कोंडली के रहने वाले विजय कुमार ने 500 मीटर रेस पीडी-2 में सिल्वर मेडल और दो हजार मीटर रेस पीडी-1 में कांस्य पदक जीता है। 

5- विनय कुमार कुश

दिल्ली के भजनपुरा के रहने वाले विनय कुमार कुश ने 500 मीटर रेस पीडी-2 में सिल्वर और दो हजार मीटर रेस पीडी-1 में कांस्य पदक जीता है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला