रामलीला समिति द्वारा आयोजित होने वाली श्रीरामलीला महोत्सव 2023 का भूमिपूजन समारोह संपन्न

Eros Times: नोएडा आज सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित होनेवाली श्रीरामलीला महोत्सव 2023 का भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ।पूजन और हवन के बाद आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। भूमिपूजन के साथ ही मंच निर्माण और पुतला निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव और श्रीरामलीला मंचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

श्रीरामलीला महोत्सव और श्रीरामलीला मंचन का आयोजन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।15 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन शुरू होगा।19 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमेगी। 24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जायेगा एवं रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जायेगा।25 अक्टूबर को श्रीराम-भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जाएगा।

भूमिपूजन समारोह में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल,महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग,सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, संरक्षक नवरत्न अग्रवाल,सतनारायण गोयल, राजकुमार गर्ग, उपाध्यक्ष बजरंगलाल गुप्ता,पवन गोयल,एस एम गुप्ता,डा. एस पी जैन, आर के उप्रेती,आत्माराम अग्रवाल,रामनिवास बंसल, आर सी गुप्ता,सुरेश गुप्ता, सत्येन्द्र शर्मा,सतीश चन्द्र अग्रवाल,एस के गुप्ता,डा. ए के त्यागी,मोतीराम गुप्ता,शांतनु मित्तल,प्रवीण गोयल,राकेश कुमार,अर्जुन कुमार,राजकुमार बंसल,सुधीर पोड़वाल,ललित सिंघल, संजीव कुमार, राधाकृष्ण गर्ग,सुशील गोयल,बाबूराम शर्मा,किशनलाल झारवार,विनय हिन्दू, बिजेंद्र राय, टी एन झा,सहित श्रीरामलीला महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य और सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज