सड़क की ख़राब हालत को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार

क्षतिग्रस्त सड़क और ख़राब ड्रेनेज सिस्टम को देख फूटा पीडब्ल्यूडी मंत्री का ग़ुस्सा, कहा- केजरीवाल सरकार में सड़कों को लेकर ऐसी लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

सड़कों के मामले में ज़िम्मेदारी के साथ अपना काम करें इंजीनियर्स अन्यथा एक्शन के लिए रहे तैयार

पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश-सड़क के हर हिस्से की बारीकी से हो जाँच, सड़क के साथ ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनने के लिए तैयार किया जाए प्लान

ज़रूरत के अनुसार किया जाए सड़क के रिपेयर व रिकार्पेटिंग का काम, जलजमाव से निपटने के लिए ड्रेनेज के आउटफॉल को किया जाए बेहतर

हम दिल्ली की सभी सड़कों को बेहतर बनाने पर कर रहे काम, ऐसे में सड़कों की क्वालिटी से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा

Eros Times: मंत्री आतिशी ने ऑन-ग्राउंड निरीक्षण को जारी रखते हुए गुरुवार सुबह रोहतक रोड पर नांगलोई मेट्रो से टीकरी बॉर्डर तक की सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त है व ख़राब ड्रेनेज प्लान व आउटफॉल की समस्या होने के कारण यहाँ जल-जमाव की समस्या भी उत्पन्न होती है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत पूरे रोड स्ट्रेच की समस्याओं की जाँच करते हुए उसे बेहतर बनाने का प्लान तैयार करने के निर्देश दिये।

 उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को कड़े शब्दों में कहा कि इंजीनियर्स सड़कों के मामले में ज़िम्मेदारी के साथ अपना काम करें अन्यथा एक्शन के लिए तैयार रहे। केजरीवाल सरकार में सड़कों को लेकर ऐसा लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

आज निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि, सड़क के बहुत से हिस्सों पर दरार है, कई जगहों पर सड़क टूटी हुई है, सड़क की सतह उखड़ी हुई है, फुटपाथ को भी रिपेयर की ज़रूरत है। 

यहाँ ख़राब ड्रेनेज व आउटफॉल में समस्या के कारण सड़क के कई हिस्सों व सर्विस लेन में जलजमाव है। इस कारण सड़क तो क्षतिग्रस्त होती ही है साथ ही सड़क के कई हिस्सों में यातायात धीमा हो जाता है और लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता है।

इन समस्याओं को देख पीडब्ल्यूडी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और आदेश दिये कि पूरे रोड स्ट्रेच की बारीकी से जाँच की जाए और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही प्लान तैयार किया जाए कि कैसे जल्द से जल्द पूरी सड़क को बेहतर रूप दिया जा सकता है ताकि यहाँ आवाजाही करने वाले लोगों की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने निर्देश दिए कि ज़रूरत के अनुसार सड़क पर रिपेयर व रिकार्पेटिंग का काम किया जाए। सेंट्रल वर्ज व फुटपाथ का भी रिपेयर किया जाये और जलजमाव की समस्या को दूर करने के किए बेहतर ड्रेनेज प्लान तैयार कर उसका क्रियान्वयन किया जाए। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने का काम कर रही है। ऐसे में हम सड़कों की क्वालिटी के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेताते हुए कहा कि सड़कों के मामले में इंजीनियर्स अपने काम को ज़िम्मेदारी के साथ निभाए और यदि इसमें लापरवाही देखने को मिली तो एक्शन के लिए तैयार रहें।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज