हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ढ़ोल नगाड़ों के बीच अरविन्दर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद संभाला


 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधिवत रुप से अध्यक्ष पद संभाल लिया। निवर्तमान अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने अरविन्दर सिंह लवली को विधिवत चार्ज देते हुए चुनौती पूर्ण समय में काम करने का सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Eros Times: इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वश्री अजय माकन, सुभाष चौपड़ा, जय प्रकाश अग्रवाल, चौ0 अनिल कुमार के अलावा कांग्रेस कार्यसमित के सदस्य सर्वश्री मनीष चतरथ, देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा तीरथ, संदीप दीक्षित, परवेज हाश्मी, अ0भा0क0कमेटी के एससी विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सर्वश्री हारुन यूसूफ,  राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक जयकिशन, कांग्रेस प्रवक्ता रागिणी नायक में सम्बोधित किया व पूर्व सांसद रमेश कुमार व डा0 उदित राज, कांग्रेस कार्यसमित के सदस्य पवन खेड़ा, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा और अल्का लांबा, अ0भा0क0कमेटी सचिव अभिषेक दत्त, शिव भाटिया और अमृता धवन, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, मंगतराम सिंघल,रमाकांत गोस्वामी, प्रो0 किरण वालिया, निगम के अलावा दिल्ली के सभी पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक, निगम पार्षद, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सेवादल आदि सभी सबंध संगठनों के पदाधिकारी, सभी जिला व ब्लाक अध्यक्ष और अमित मलिक, परविन्दर शर्मा भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व सभा का संचालन प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ब्रहम यादव ने किया व मंच व्यवस्था दिल्ली नगर निगम के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर व पीसीसी डेलीगेट जय करण चौधरी देख रहे थे।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने श्रीमती सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी  श्रीमती प्रियंका गांधी , श्री के.सी. वेनुगोपाल व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया सहित पार्टी हाईकमान का अरविन्दर सिंह लवली की नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव रखा, जिसको वहां मौजूद हजारों लोगों ने सर्वसम्मति से पारित किया।


सुबह 10 बजे से ही पूरा नई दिल्ली क्षेत्र कांग्रेसमय हो गया था। सैकड़ों  की संख्या में लोग टोलियों में हाथों में तिरंगे झंडे लेकर ढोल नगाड़ों के साथ राजीव भवन पहुचने शुरु हो गए थे। आईटीओ चौक से मिंटो ब्रिज व रामलीला मैदान तक निजी वाहनों की भीड़ के चलते लोग पैदल ही प्रदेश कार्यालय पहुचे। सैंकड़ों की संख्या में दिल्ली की दूर दराज के क्षेत्रों से लोग मेट्रो से कांग्रेस की टोपी लगाकर इस आयोजन में पहुचे। महिलाओं, नौजवानों व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की।


आम कार्यकर्ताओं का यह कहना था कि यह जनसभा नही बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मेला है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश व उत्साह को देखते हुए यह झलक रहा था कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी दिल्ली में जनहित के हर मुद्दे पर जोरदार तरीके से हमलावर रहेगी। उत्साहित कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, अरविन्दर सिंह लवली जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। पूरे नई दिल्ली क्षेत्र को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग व पोस्टरों से पाट दिया था।

दीपक बाबरिया ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कभी भी कमजोर नही थी। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं का यह मेला देखने के बाद यह साबित हो गया है कि पार्टी हाईकमान का निर्णय सही है व दिल्ली में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अपना पुराना स्थान प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के 15 साल के शानदार शासनकाल को आज भी लोग याद करते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो पार्टी के हर कार्यकम में बढ़चढ़ कर भाग लें।

अजय माकन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अरविन्दर सिंह लवली दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, हजारो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इसका प्रमाण है। श्री माकन ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी को जिताकर जो हालात देश और दिल्ली में बन गए है, अब लोगों को समझ आ गया है कि उन्होंने गलती की थी। यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह बात आम जनता तक पहुचानी है। लोग कांग्रेस की ओर देख रहे है। हम मिलकर दिन रात काम करके संगठन को मजबूत बनाऐंगे। हमें कांग्रेस को वापस लाना है।


जय प्रकाश अग्रवाल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि अरविन्दर सिंह लवली में संगठन को मजबूत करने की अद्भुत शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो सड़कों पर उतर कर लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस लें।


अरविन्दर सिंह लवली ने इस मौके पर बोलते हुए दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वो दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों मे बूथ स्तर तक न केवल संगठन को मजबूत करें बल्कि दिल्ली की आम जनता की समस्याओं के साथ पूरी तरह सरोकार रखकर, उनके समाधान के लिए प्रयास भी जारी रखें और जरुरत पड़ने पर अपने अपने क्षेत्रों में जनहित के मुद्दे पर आंदोलन चलाने से पीछे न हटे। लवली ने आक्रामक अंदाज में कहा कि दिल्ली कांग्रेस साम्प्रदायिक शक्तियों व दिल्ली में जनहित के मुद्दों के लिए अपनी लड़ाई आक्रामक रुप से लड़ेगी। श्री लवली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सभी धर्मों में बराबर का विश्वास है। हमारी प्राथमिकता धर्मनिरपेक्षता की रक्षा व जनता की सेवा करना है।


लवली ने तल्क लहजे में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली में कुशासन व भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी मुखर रुप से न केवल अपना पक्ष रखेगी बल्कि हम इन मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पार्टी हाई कमान के निर्देशों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है। श्री लवली ने कहा कि इस चुनौती पूर्ण समय में जो विश्वास पार्टी हाई कमान ने मेरे अंदर जताया है वो विश्वास कार्यकर्ताओं की ताकत व उनके आर्शीवाद से ही संभव हो सका है। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि मैं स्वयं कार्यकर्ता बनकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करुॅगा।


कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने बताया कि अरविन्दर सिंह लवली भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर सुख शांति व समृद्धि के लिए कालका जी मंदिर गए थे व उसके उपरांत उन्होंने हजरत निजामुदद्ीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इसके बाद लवली गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में माथा टेकने के बाद चर्च भी जाऐंगे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया