आईएमएस में जी-20 सप्ताह का समापन

Eros Times: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, (आईएमएस) नोएडा में जी-20 सप्ताह का समापन हुआ। छः सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, क्विज, विडियो मेकिंग, परिचर्चा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। वहीं बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन भारतीय अर्थव्यवस्था पर जी-20 के प्रभाव पर छात्रों ने अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बीबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर ने कहा कि जी-20 के थीम पर छात्रों के लिए जी-20 सप्ताह का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने ग्रीन डेवलपमेंट, वन अर्थ- वन फैमिली- वन फ्यूचर एवं महिला नेतृत्व में विकास जैसी मुद्दो पर पोस्टर मेकिंग, क्विज, विडियो मेकिंग एव परिचर्चा के माध्यम से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है, युवा अपने कुशल नेतृत्व कौशल से देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं।

वहीं आज के कार्यक्रम के अंत में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के पाठक एवं लेखक ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी। कार्यक्रम के दौरान सभी हिंदी प्रेमियों ने इस बात का समर्थन किया कि हिंदी को प्रतिदिन जश्न के रूप में मनाया जाए। संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बीबीए की प्रोफेसर चेष्टा जिंदल ने कहा कि हमारा सम्मान जिससे हमारी पहचान है, हमारा व्यवहार, हमारा अस्तित्व, हमारी बोलचाल की भाषा, यही तो है हिंदी। उन्होंने कहा कि हमने हिंदी के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी स्वरचित कविता, कहानी, व्याख्यान एवं गीतों के माध्यम से हिंदी के महत्व को प्रस्तुत किया।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान