मिशन इंद्रधनुष अभियान,का दूसरा चरण शुरू, सीडीओ ने किया शुभारंभ

16 सितम्बर तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान, बच्चों व गर्भवती का अवश्य कराया जाएगा टीकाकरण, 11586 बच्चों व 2613 गर्भवती के टीकाकरण का लक्ष्य

Eros Times: नोएडा विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष- 5.0 का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जनार्दन सिंह ने सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के विशेष प्रतिरक्षण केन्द्र पर बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। उन्होंने कहा -सभी बच्चों और गर्भवती का नियमित टीकाकरण बहुत जरूरी है, इसे सभी को कराना चाहिए। टीकाकरण से कई तरह की जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रेनु अग्रवाल, प्रतिरक्षण अधिकारी आर.के. सिंह, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उबेद कुरैशी, जिला वैक्सीन भंडार प्रबंधक अखिलेश कुमार सहित जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उबेद कुरैशी ने बताया- विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्र धनुष-5.0 तीन चरणों में चलाया जा रहा है। इसमें टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच साल तक के बच्चों व गर्भवती का टीकाकरण किया जा रहा है। इसका पहला चरणसात से 12 अगस्त तक चला। दूसरा चरण सोमवार (11 सितम्बर) से शुरू हुआ, जो 16 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान 1006 नियोजित सत्र आयोजित होंगे। 11586 बच्चों व 2613 गर्भवती के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले चरण में 9383 बच्चों और 3365 गर्भवती का टीकाकरण किया गया।

डा. उबेद ने बताया- जनपद में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था है। उन्होंने बताया- अब शहरी क्षेत्रों में शून्य से पांच साल तक के सभी बच्चों के लिए प्रतिदिन टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है। रविवार समेत सभी सातों दिन जिला संयुक्त अस्पताल में टीकाकरण किया जा रहा है । मंगलवार से रविवार तक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। कहीं भी बच्चे को टीका लगवा सकते हैं। इसके अलावा टीकाकरण से छूटे बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए समय- समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। अभियान का दूसरा चरण 16 सितम्बर तक और तीसरा चरण नौ से 14 अक्टूबर तक चलेगा।

5 साल- 7  बार, 12 बीमारियों पर वार
डा. उबेद ने बताया- बच्चे के जन्म के समय- पहली बार, डेढ़ महीने पर- दूसरी बार, ढाई महीने पर- तीसरी बार, साढ़े तीन महीने पर- चौथीबार, नौ से 12 माह पर- पांचवीं बार, 16 से 24 महीने पर छठवीं बार और पांच साल पर सातवीं बार टीकाकरण होना जरूरी है। बच्चों को बीमारियों से बचाना है, उनका जीवन खुशहाल बनाना है तो टीकाकरण समय से जरूर कराएं। गौरतलब है कि जनपद में 11 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। जेई वैक्सीन सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश के चुने हुए जिलों में लगाई जाती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह बीमारी नहीं है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया