Eros Times: उन्नति विहार के श्री बालाजी एन्क्लेव सोसाइटी में बालाजी लाईफ लाईन अस्पताल का उद्घाटन डा. यार्मा, लोकप्रिय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया । उन्होने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के लिए अस्पताल की आवश्कता भी थी विनय पांडेय द्वारा पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि इन कालोनियों में बिजली की समस्या माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और जल्द ही समाधान होगा। मन्दिर और स्कूलों में सोलर लाईट देने का भी वादा किया है। एक जन सैलाब की उपस्थिति को उन्होंने बिजली और सड़क की समस्या से मुक्ति दिलाने का आष्वासन दिया। इस कार्यक्रम में मन्च का संचालन श्री घन-श्याम ने किया व आवासीय समिति के पदाधिकारी राजे राय, आकाश मिश्रा, रविंद्र कुमार, आनंद उपाध्याय, डाक्टर फरहान अली, दीपक चैधरी और भाजपा के चंदगी राम यादव , व मंडल माहामंत्री निर्मल सिंह, भूतनाथ सिंह, मृत्युंजय सिंह, रमेश रावत, कपिल तिवारी, अनिल -हजया, तिवारी, मनोज उपाध्याय, रविंद्र यादव, रोहित ठाकुर, सोमे-यवर सिंह, दुर्गे-रु39या जी, दीपक सेंगर, तिवारी और रामजी यादव आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहेे।






