राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ बृजेश सिंह एवं मनीष वर्मा ने प्रचार वाहन एवं पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

राष्ट्रीय पोषण माह : प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने चार बच्चों का कराया अन्नप्राशन

Eros Times: नोएडा जनपद में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ सोमवार को प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रचार वाहन एवं पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्लोगन व नारों के माध्यम से लोगों को कुपोषण दूर करने और जनसमुदाय को पोषण के लिए सही व्यवहार अपनाने के लिए संदेश दिया गया। रैली अट्टा व छलेरा की गलियों में होते हुए छलेरा प्राथमिक विद्यालय आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय छलेरा में चार बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी उपस्थित रहीं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया- वर्ष 2018 से हर साल सितम्बर महीने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार अभियान में पोषण से सम्बन्धित समस्त कन्वर्जेंस विभागों के समन्वय एवं समेकित प्रयासों से पोषण आधारित जीवन चक्र के महत्वपूर्ण चरणों जैसे गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन व किशोरावस्था में पोषण के सम्बन्ध में जन जागरूकता लाने के लिए प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की मुख्य थीम”” सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत “है।पोषण अभियान के अंतर्गत छह वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं। इस वर्ष सितंबर 2023 में आयोजित पोषण माह प्रभावी स्तनपान व संपूरक आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण सुधार, मेरी माटी मेरा देश, एनीमिया स्तर में सुधार के लिए प्रशिक्षण उपचार व संवाद.. आदि पर फोकस किया जा रहा है। पोषण माह 30 सितम्बर तक चलेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया-पोषण अभियान के अन्तर्गत छह वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली धात्री माताओं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार किये जाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह के निर्देशन में समस्त कन्वर्जेंस विभागों के साथ पोषण व स्वास्थ्य सम्बन्धी गतिविधियां वृहद स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित