फ‍िलिप्‍स ने घरेलू मांग को पूरा करने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ ने कंपनी की प्रतिबद्धता को किया मजबूत

फ‍िलिप्‍स ने घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत में पर्सनल हेल्‍थ उत्‍पादों के स्‍थानीय विनिर्माण का किया विस्‍तार
स्थानीय क्षमताओं का विस्तार करता है ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत

Eros Times: नई दिल्‍ली, हेल्‍थ टेक्‍नोलॉजी में वैश्विक रूप से अग्रणी रॉयल फ‍िलिप्‍स (NYSE: PHG, AEX: PHIA) ने कंपनी के पर्सनल हेल्‍थ उत्‍पाद श्रेणियों को विस्‍तृत रेंज को शामिल करने के लिए भारत में अपने उत्‍पादन का विस्‍तार करने की घोषणा की है। कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित अपने सह-विनिर्माण संयंत्र में उत्‍पादन का विस्‍तार किया है, जहां अब पहले से बनाए जा रहे महिला और पुरुष सौंदर्य उत्‍पादों के अलावा अब मां और शिशु देखभाल उत्‍पादों का भी विनिर्माण किया जाएगा। फ‍िलिप्‍स ने फ‍िलिप्‍स बियर्ड ट्रिमर सीरीज 1000 और फ‍िलिप्‍स हेयर स्‍ट्रेटनिंग ब्रश को लॉन्‍च करने की भी घोषणा की है, दोनों उत्‍पाद भारतीय उपभोक्‍ताओं की जरूरतों के अनुरूप हैं और स्‍थानीय स्‍तर पर निर्मित किए गए हैं।

फिलिप्‍स का विनिर्माण नेटवर्क भारत में कई स्‍थानों पर फैला हुआ है, जिसमें इन-हाउस सुविधाएं और सहयोगी सह-विनिर्माण साझेदारियां शामिल हैं। इसमें उन्‍नत प्रौद्योगिकी मांगों को पूरा करने और सेमी-ऑटोमेटेड असेंबली लाइंस की सुविधा के लिए तैयार एकीकृत बुनियादी ढांचा शामिल है। कंपनी की सुविधाएं स्‍थानीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की मांग को पूरा करती हैं।

उपभोक्‍ताओं की मांग के अनुरूप समाधान प्रदान कर उनकी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ, फ‍िलिप्‍स महिला सौंदर्य श्रेणी में हेयर ड्रायर, हेयर स्‍ट्रेटनर और हेयरब्रश सहित बालों की देखभाल वस्‍तुओं की एक श्रृंखला का निर्माण कर रही है। इसके अलावा, कंपनी पुरुष ग्राहकों की विशिष्‍ट जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई बियर्ड ट्रिमर 1000 सीरीज का भी निर्माण कर रही है। सुरक्षा और स्‍वच्‍छता प्रदान करने के प्रति अपने समर्पण को बरकरार रखते हुए, फ‍िलिप्‍स मां और शिशु देखभाल क्षेत्र के लिए स्‍टरलाइजर का भी उत्‍पादन कर रहा है, जिन्‍हें पूरी तरह से भारत में स्‍थानीय स्‍तर पर निर्मित किया जाता है।

दीप्‍ता खन्‍ना, ईवीपी और चीफ बिजनेस लीडर, पर्सनल हेल्‍थ, रॉयल फ‍िलिप्‍स ने विस्‍तार के बारे में बताते हुए कहा, “हमारे पर्सनल हेल्‍थ बिजनेस के लिए भारत एक प्रमुख रणनीतिक बाजार है, और हम उन लाखों लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य और कल्‍याण को बढ़ावा देने के लिए बाजार के सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। हमारा बहु-क्षेत्रीय विकास और उत्‍पादन दृष्टिकोण, रणनीतिक सह-विनिर्माण भागीदारी के साथ इन-हाउस विशेज्ञता का संयोजन, हमें बाजार की अनूठी जरूरतों को पूरा करने और सर्वश्रेष्‍ठ पर्सनल केयर और मां एवं शिशु देखभाल समाधान उपलब्‍ध कराने में सक्षम बनाता है।

दीपाली अग्रवाल, हेड, पर्सनल हेल्‍थ, फ‍िलिप्‍स इंडियन सबकॉन्टिनेंट, ने भारतीय उपभोक्‍ताओं की जरूरतों पर फ‍िलिप्‍स के फोकस के बारे में बताते हुए कहा, “हमारी यात्रा की शुरुआत बुनियादी हेयर स्‍टाइलिंग उपकरणों के सह-निर्माण के साथ हुई, हमनें तब से अपना विस्‍तार किया है। उदाहरण के लिए, हमने हाल ही में भारतीय उपभोक्‍ताओं की जरूरता के अनुरूप फ‍िलिप्स बियर्ड ट्रिमर सीरीज 1000 और फ‍िलिप्‍स हेयर स्‍ट्रेटनिंग ब्रश पेश किया है, और दोनों का उत्‍पादन भारत में ही किया जाता है। हमने मां और शिशु देखभाल श्रेणी में दो उत्‍पादों – ग्रो बोतल और स्‍टरलाइजर, को पेश कर अपने विस्‍तार को जारी रखा है। जो भारतीय बाजार को विशिष्‍ट रूप से समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।

भारत में फ‍िलिप्‍स की पर्सनल हेल्‍थ विनिर्माण सुविधा में बद्दी, हिमालच प्रदेश स्थित इकाई और सिल्‍वासा केंद्र शासित प्रदेश में सह-विनि‍र्माण इकाई शामिल है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज