परिवहन मंत्री ने रूट 434 की बसों को भाटी कलां गाँव तक चलाने के दिए निर्देश

सोमवार से बस रूट 434 भाटी कलां गांव से शुरू होगी और जसोला विहार पर समाप्त होगी

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पिछले 8 वर्षों में यह सुनिश्चित किया है कि बसों की कनेक्टिविटी न केवल प्रमुख स्थानों पर बल्कि दिल्ली के ग्रामीण हिस्सों सहित शहर के हर कोने तक हो

इस बस रूट के पुनः शुरू होने से भाटी कलां एवं आसपास के गाँव के निवासी अपने घर के नजदीक ही दिल्ली सरकार की बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे

Eros Times: छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाटी कलां गाँव के ग्रामीणों द्वारा व्यक्त की गई परिवहन आवश्यकताओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बस मार्ग संख्या 434 को भाटी कलां गांव तक चलाने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि परिवहन संबंधी मामलों पर ग्रामीणों के साथ संवाद करने के उद्देश्य से परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत क्षेत्रीय विधायक करतार सिंह तंवर और स्थानीय पार्षद के साथ भाटी कलां गांव के दौरे पर थे। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भाटी कलां और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों की चिंताओं और सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मुद्दों का तुरंत समाधान किया जाएगा।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “सार्वजनिक परिवहन शहर की जीवन रेखा है। जब तक सार्वजनिक परिवहन शहर के हर कोने तक नहीं फैलेगा, क्षेत्र के विकास में बाधा बनी रहेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पिछले 8 वर्षों में यह सुनिश्चित किया है कि बसों की कनेक्टिविटी न केवल प्रमुख स्थानों पर बल्कि दिल्ली के ग्रामीण हिस्सों सहित शहर के हर कोने तक हो। इस बस रूट के पुनः शुरू होने से भाटी कलां एवं आसपास के गाँव के निवासी अपने घर के नजदीक ही दिल्ली सरकार की बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के मार्गदर्शन में हम दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय आधुनिकतम परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध हैंl

जून 2023 में बसों की आवृत्ति में संशोधन के कारण इस इलाके में बस सेवा बाधित हो गयी थी। बस मार्ग 434 की पुनः शुरुआत से भाटी कलां और आसपास के क्षेत्रों जैसे भाटी खुर्द और डेरा मंडी के निवासियों को आने-जाने में आसानी होगी।

बस संख्या 434 का रूट:

भाटी कलां

डेरा ग्राम चौराहा

डेरा गांव

फ़तेहपुर बेरी

सतबरी

छतरपुर एक्सटेंशन/नंदा अस्पताल

अंधेरिया बाग

लाडो सराय चौराहा

सैदुल-अ-जाब/ साकेत मेट्रो स्टेशन 

डीआईपीएसएआर कॉलेज ऑफ फार्मेसी

हमदर्द नगर / संगम विहार 

तुगलकाबाद गांव

ई.एस.आई. अस्पताल

सीआरपीएफ कैंप/क्राउन प्लाजा

जसोला विहार

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित