बिल कानून को नोएडा मे लागू करवाने की पहल करूंगा-गोपाल कृष्ण अग्रवाल

Eros Times: नोएडा दोस्त संस्थान के वैचारिक प्लेटफार्म नोएडा डायलॉग संस्था द्वारा सेक्टर 56 स्थित कम्युनिटी सेंटर में तृतीय चरण के रूप में आरडब्ल्यूए के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नोएडा के सभी सेक्टरों के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने भागीदारी की, विशेषकर अध्यक्ष एवं महासचिवों ने अपने विचार रखें। चर्चा के दौरान कई पदाधिकारी ने अपने सेक्टर की विभिन्न समस्याओं को भी मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के सामने रखा। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए की राजनीतिक सशक्तिकरण के विषय पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने समस्याओं के समाधान में आरडब्ल्यूए की बड़ी भूमिका पर अपने विचार रखें और कहा कि आरडब्ल्यूए की राजनीतिक भागीदारी के लिए मॉडल नगर राज बिल कानून इस क्षेत्र मे लागू करना आवश्यक है। इसमे आरडब्ल्यूए के संबंध में एक नीतिगत समाधान का प्रावधान है जिसमें आरडब्ल्यूए स्वैच्छिक नागरिक संघ के रूप में काम करता है और आम जनता की रोजमर्रा की समस्याओं जैसे बिजली, पानी, सफाई, बागवानी आदि कार्यो पर सामूहिक निर्णय लेकर उसे अथॉरिटी के माध्यम से लागू करवा सकता है। इसका केंद्र सरकार ने 2008 प्रारूप नगर राज बिल कानून तैयार किया है जिसे कई प्रदेशो ने जैसे मध्यप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा आदि ने लागू भी कर दिया है। हमें इसे नोएडा में अवश्य लागू करना चाहिए। मैं आप सब के सहयोग से इसे लागू करवाने की पहल करूंगा। पहले भी नीति निर्धारण के लिए इस क्षेत्र में मैं लगातार कार्य करता रहा हूं। कुछ वर्तमान समस्याओं के समाधान के लिए अथॉरिटी से फॉलो अप करने का भी आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉनरवा के अध्यक्ष पी.एस. जैन और नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संजय मावी, बलराज गोयल, राजीव‌ गर्ग, मूलचंद गुप्ता, पवन गोयल, सत्यानारायान गोयल, अनिल माहेश्वरी, विनय अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, जेपी उप्पल, अविनाश सिंह, कुबेर बिष्ट, आदि मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित