आरटीआई में खुलासा… सभी 81 गाँवों में पानी सप्लाई देने का प्राधिकरण ने किया दावा , सच्चाई कोसों दूर नॉ

Eros Times: नोएडा भारत चाँद पर पहुँच गया है , पूरा देश ख़ुशी मना रहा है ,  चाँद पर पानी मिलने की भी जानकारी नासा और इसरो द्वारा पहले ही  दी जा चुकी है ,  लेकिन नॉएडा प्राधिकरण अब तक नॉएडा के सभी  81 गाँवों में पेयजल की  व्यवस्था नहीं कर पाया है , उलटे एक आरटीआई के जवाब में नॉएडा प्राधिकरण कहता है की नॉएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी 81 गाँवों में जलापूर्ति लाइन लगभग पूर्णतयः क्रियाशील की जा चुकी है, तथा पानी की आपूर्ति भी सभी गाँवों में उपलब्ध करवाई जा रही है।  यह जवाब नॉएडा विलेज रेजिडेंट्स  एसोसिएशन की तरफ से लगाई गई आरटीआई में दिया गया है। 

नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की नॉएडा प्राधिकरण का यह जवाब सरासर गलत और झूठा है , अभी कई गाँवों में पानी की न तो पाइप लाइन आई है न ही पेयजल उपलब्ध है ,   इस बाबत श्री तोमर ने जब ग्रामीणों से जानकारी निकाली तो उनका दर्द छलक पड़ा ,  नंगली नंगला  गाँव के श्री टीकम चौहान ने बताया   की वहां पानी की पाइप लाइन नहीं है , वहीँ नज़दीकी गाँव नंगली साखपुर के सचिन शर्मा ने जानकारी दी के उनके गाँव में कई वर्ष पहले  पाइप लाइन ज़रूर बिछाई गई थी लेकिन पानी आजतक नहीं आया , छपरौली गाँव निवासी शेखर चौहान ने कहा की उनके गाँव में प्राधिकरण द्वारा किसी प्रकार की पेयजल उपलब्ध करवाने हतु सुविधा नहीं है और आज भी लोग सबमर्सिबल के पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं , वहीँ मंगरोली गाँव में भी यही हालत बताये गए , नंगली बाजिदपुर के सोनू चौहान ने बताया के ज़्यादातर गाँव में पानी की सप्लाई नहीं है। 

बहुत से गाँवों में पानी आता है, तो गन्दा और कम 
नोवरा द्वारा सोशल मीडिया पर जब ग्रामीणों से इस बाबत  जानकारी मांगी तो लोगों के दुखों की बाढ़ सी आ गई , छलेरा निवासी श्रीमती रेखा चौहान ने कहा की सदरपुर कॉलोनी में दस साल पहले पाइपलाइन डाल दी गई लेकिन आजतक पानी नहीं आया , वहीं पंकज मिश्रा ने कहा की सदरपुर छलेरा के कुछ इलाकों में पानी आता है और कुछ में नहीं , चौड़ा गाँव निवासी समाजसेवी श्री गुलशन शर्मा ने कहा की शहर के जैसा गंगाजल युक्त पानी नहीं दिया जाता बल्कि गाँव के साथ भेदभाव होता है , वहीँ श्रीमती श्वेता त्यागी  का कहना है की गेझा , याकूबपुर और इलाहाबास में ज़्यादातर पानी नहीं आता और जो आता है वो पीने योग्य नहीं होता।  वहीँ भंगेल निवासी श्री इरशाद सैफई ने कहा की गाँव में कुछ जगह एक ही बार पानी आता है और ज़्यादातर मुख्य मार्किट में सप्लाई नहीं है।  

नोवरा द्वारा यह आरोप लगाया गया की नॉएडा प्राधिकरण ग्रामीणों की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर रहा है , सीईओ श्री लोकेश एम  को तुरंत इस मुद्दे पर मीटिंग करनी चाहिए  और यदि   प्राधिकरण अपनी  गलतियों को नहीं सुधारेगा तो जल्द ही इस बाबत संस्था आंदोलन करेगी , ज़रूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचाई जायेगी।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया