किसान यूनियन मंच का हुआ गठन, सुधीर चौहान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Eros Times: नोएड़ा सदरपुर सेक्टर  45 स्थित गणेश्वरम रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें पिछले सप्ताह भारतीय किसान परिषद से अलग होने की घोषणा करने वाले लोगों ने आज भारतीय किसान यूनियन मंच के नाम से नया संगठन बनाने का ऐलान किया गया। संगठन के ऐलान के साथ-साथ संगठन के संविधान की भी घोषणा की गई।

सुधीर चौहान को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  प्रवक्ता का दायित्व दिया गया। गौतम लोहिया संगठन के राष्ट्रीय महासचिव होंगे। उनके साथ-साथ प्रमोद त्यागी, विक्रम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश त्यागी उपाध्यक्ष, रविंद्र हसराना , मास्टर ओम प्रकाश, दयाचंद सचिव, देवेंद्र यादव सह सचिव, फूल कुमार उपसचिव, राजवीर चौहान कोषाध्यक्ष  , वीर सिंह मास्टर जी, मुनेश प्रधान सैनी , रवि चेची, संगठन मंत्री, राष्ट्रीय अशोक चौहान मीडिया प्रभारी तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील भाटी जी को विधि प्रकोष्ठ का कार्यभार सोपा गया। इसके साथ ही साथ तीन और विंग का ऐलान किया गया जिसमें आशीष चौहान को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष, रिंकू यादव को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया।

महिला विंग में कुसुम चौहान को प्रवक्ता व अध्यक्ष व उषा प्रधान को महासचिव मनोनीत किया गया।

अप्रवासी प्रकोष्ठ में परविंदर सिंह को अध्यक्ष, सोहन सिंह को महासचिव तथा संजीव चौहान संगठन मंत्री, सतेंद्र गुर्जर को सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

भारतीय किसान यूनियन मंच ने अपने आप को पहले पूर्ण लोकतांत्रिक संगठन होने का भी दावा किया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए हर 2 वर्ष में चुनाव होगा और लगातार दो बार अध्यक्ष बनने के पश्चात तीसरी बार 2 साल का कूलिंग पीरियड रहेगा। आगे की रणनीति के तहत सभी गांव में एक अध्यक्ष व महासचिव और ग्राम लेवल की कमेटी बनाई जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन मंच जल्द ही अपना एक केंद्रीय कार्यालय बनाएगा जिसमें किसानों के लिए प्रार्थना पत्र लिखने तथा फोटोकॉपी आदि की व्यवस्था की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण अथवा विभिन्न संस्थानों में प्रयोग में आए जाने वाले फार्म इत्यादि भी कार्यालय में उपलब्ध होंगे।

संगठन को पूर्णता व्यवस्थित पारदर्शी और आधुनिक संसाधनों के साथ चलाया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें चरण सिंह प्रधान, सूरज प्रधान, चमन प्रधान, मुनेश यादव, विनोद प्रधान, राजवीर चौहान ब्रह्म सिंह लोकेश चौहान आदि  प्रमुखता रहे। 

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित