केजरीवाल सरकार के स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल, हज़ारों की संख्या में बच्चों ने इसरो को दी शुभकामनाएँ

शानदार उपलब्धि- सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड हुआ चंद्रयान-3, लाइव ब्रॉडकास्टिंग के जरिए शिक्षा मंत्री आतिशी संग केजरीवाल सरकार के स्कूलों के सैकड़ों बच्चे बने इस ऐतिहासिक पल के गवाह

चन्द्रयान-3 भारत के लिए शुरुआत है, वो दिन दूर नहीं जब भारत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की बदौलत पूरे विश्व के लिए उदाहरण बनेगा

चन्द्रयान-3 की सफलता के साथ आज हमारे छात्रों ने इतिहास बनते देखा, यह उपलब्धि उनमें देश के बेहतर भविष्य के लिए और शानदार व इनोवेटिव संभावनाओं को तलाशने के मौके देगी

चंद्रयान की उपलब्धि हमारे छात्रों के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा; प्रेरणा कि कैसे अपनी मेहनत और प्रयास के साथ वो भारत को बना सकते है नंबर.1 देश

 भारत ने अपने पहले उपग्रह आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान-3 तक एक लम्बा सफ़र तय किया है, आज हमने जो उपलब्धि हासिल की ये हमारे युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा-स्रोत के रूप में काम करेगी,उनमें विज्ञान को लेकर और आकर्षण पैदा करेगी

Eros Times: चन्द्रयान-3 की सफलता को लेकर सुबह से ही था केजरीवाल सरकार के स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल, हज़ारों की संख्या में बच्चों ने इसरो को दी शुभकामनाएँ छात्र भी बन सके इस ऐतिहासिक पल का इसके लिए केजरीवाल सरकार के स्कूलों में की गई थी लाइव ब्रॉडकास्टिंग की व्यवस्था चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ भारतीय के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है| इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कौटिल्य सर्वोदय को-एड विद्यालय, चिराग दिल्ली में छात्रों के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण देखा| और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत द्वारा साल दर साल की जा रही उल्लेखनीय प्रगति पर चर्चा की| शाम 6:04 बजे जैसे ही रोवर विक्रम ने चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की तो पूरा हॉल ख़ुशी से झूम उठा और भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा| 

इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग ने ये साबित कर दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है, और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में कई विकसित देशों को पछाड़ते हुए हम बहुत आगे खड़े है| उन्होंने कहा कि आज की इस उपलब्धि के पीछे हमारे वैज्ञानिकों की दिन-रात की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता है| भारत ने अपने पहले उपग्रह आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान-3 तक एक लम्बा सफ़र तय किया है| और शानदार सफलताएँ हासिल की है| आज भी हमने जो उपलब्धि हासिल की ये असाधारण उपलब्धि हमारे युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेगी, और उनके अन्दर विज्ञान को लेकर और आकर्षण पैदा करेगी|

छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, मंत्री आतिशी ने इस उपलब्धि के महत्व और भारत के वैज्ञानिक क्षेत्र पर इसके गहरे प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आज हमारे छात्रों ने इतिहास बनते देखा है। यह उपलब्धि उनमें देश के बेहतर भविष्य के लिए और शानदार व इनोवेटिव संभावनाओं को तलाशने के मौके देगा और उन्हें विज्ञान-प्रोद्योगिकी व अनुसन्धान के क्षेत्र में देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा|   

उन्होंने कहा कि भारत के लिए ये शुरुआत है, वो दिन दूर नहीं जब भारत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की बदौलत पूरे विश्व के लिए उदाहरण बनेगा|  उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज एक छात्र के रूप में आप हमारे वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की देख रहे है, यदि आप भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब भविष्य में एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में आप भारत के लिए शानदार अंतरिक्ष कार्यक्रम विकसित कर रहे होंगे और तब पूरा भारत आपसे प्रेरणा लेगा।

बता दें कि आज सुबह से ही केजरीवाल सरकार के माँ स्कूलों में बच्चों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर उत्सुकता साफ देखी जा सकती थी। स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल था और छात्रों ने अपना उत्साह दिखाते हुए पेंटिंग, मानव श्रृंखला, पोस्टर आदि बनाकर इसरो को शुभकामना संदेश दे रहे थे। शिक्षा निदेशालय द्वारा भी अपने विभिन्न स्कूलों में लाइव ब्रॉडकास्टिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि छात्र इस ऐतिहासिक पल को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित