करंट की चपेट में आया युवक तेज करंट के चलते मजदूर की हुई मौत

Eros Times: ऐसी खबरें नई नहीं हैं ।यदा-कदा ऐसी खबर अखबार के किसी कोने में या कॉलम में छुपी हुई सरकारी लापरवाही का सबूत देखने को दिखती है। अखबार की खबर यह बताती है की छत पर लिंटर डालते हुए उसकी सरिया हाई टेंशन लाइन को छू गई और तेज करंट के चलते मजदूर की मौत हो गई। शिकायत बिजली विभाग से है।आश्चर्यजनक यह है कि हाई टेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने की अनुमति कहां से मिली। हाई टेंशन लाइन के आसपास एक निश्चित दूरी तक दोनों तरफ कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। सामान्यतः हाई टेंशन लाइन के नीचे केवल कम ऊंचाई के पेड़ों को रोपित किया जाता है। केवल बिलासपुर ही नहीं प्रदेश के अनेक शहरों के बाहर शहर की सीमा तोड़ती हुई जनसंख्या के लिए नए मकान की योजनाएं अनधिकृत कालोनियां बसाने वाले लोग और प्लाटिंग करने वाले लोग हाई टेंशन लाइन के नीचे की जमीन को भी बेच देते हैं और अपने घर का सपना लिए खरीदार उसे खरीद कर अपना घर बनाते हैं। अभी हाल में ही ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल की खिड़की पर खड़े बच्चे का हाथ खिड़की के बाहर से जा रही हाई टेंशन लाइन की तार को छू गया और उसे बच्चों को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े। ना ही हाई टेंशन लाइन वहां से हटाई गई है और न ही अस्पताल की तारों तक पहुंची खिड़की को ध्वस्त किया गया है।महत्वपूर्ण प्रश्न यह अभी भी खड़ा है कि हाई टेंशन लाइन से इतनी कम दूरी तक अस्पताल की खिड़की कैसे पहुंच गई? पिछले चुनाव प्रचार के दौरान गौतम बुध नगर के कस्बे में जाने का मौका मिला। शहर का भ्रमण करते समय एक स्थान पर कुछ लोगों की भीड़ स्वागत के लिए एकत्र थी। बाकी सारी बातें बताने के बाद जब श्रोताओं के विचार सुनने की बारी आई तो एक ही शिकायत की गई कि उन लोगों के मकान हाईटेंशन लाइन के नीचे बसी हुई बस्ती में हैं और हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें अनेक लोगों की जान जा चुकी है। बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों से और जिलाधिकारी से मिलने पर भी हाई टेंशन लाइन को वहां से नहीं हटाया जा रहा बल्कि हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मकान हटाने का नोटिस दे दिया गया है। यह बताया गया कि उस स्थान पर सैकड़ों मकान बन चुके हैं। यह कितना आश्चर्यजनक है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे पूरी की पूरी बस्ती बस जाती है, परंतु किसी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी को इसकी खबर नहीं लगती और दुर्घटनाओं को आमंत्रित देते हुए घर तैयार हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं के लिए स्थानीय निकाय के साथ-साथ बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी भी बराबर के दोषी हैं। बिजली के तार के संपर्क में आने से मरने वाले के जीवन को केवल इसलिए अनदेखा नहीं किया जा सकता कि वह मकान अनधिकृत स्थान पर या बिना विधिवत नक्शे की स्वीकृति के बना था। शहरों में बढ़ती हुई जनसंख्या, गांव से शहरों की तरफ पलायन और शहर में अपना मकान बनाने का सपना इन सब दुर्घटनाओं के लिए का कारण है। जो भी हो प्रशासन को ऐसे निर्माण करने वालों को रोकने की सख्त कार्रवाई करनी ही चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज