महिलाओं की मानसिक सेहत  के लिए रॉयल राजस्थान फाउंडेशन ने #KhulKeBolo की शुरूआत की

Eros Times: दिल्ली महिलाओं की मानसिक सेहत  के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और रॉयल राजस्थान फाउंडेशन ने एक नया कैम्पेन  #KhulKeBolo की शुरूआत की है।  यह कैम्पेन  महिलाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से बात करने और मार्गदर्शन तथा सहयोग मांगने  और महिलाओं के खुलकर बोलने पर आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालेंगे~। इस कैम्पेन के तहत, संगत एनजीओ ने अपना टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 011-41198666 दिया है, जोकि हर दिन

भारतीय समयानुसार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक संचालित होता है।  है। यह महिलाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से बात करने और मार्गदर्शन तथा सहयोग मांगने के लिए दिया गया हेल्पलाइन नंबर है। इस कैम्पेन के दौरान रॉयल राजस्थान फाउंडेशन राजस्थान के 15 गांवों में आरआरएफ के सहयोग से ऑफलाइन वर्कशॉप भी चलाएगा। इनके अलावा, एसपीएनआई और आरआरएफ ने कोटो के साथ भी साझेदारी की है, जो केवल महिलाओं के लिए एक सोशल कम्‍युनिटीज अॅप है – यह प्रभाव को अधिकतम करने के लिए विभिन्न शहरों में महिलाओं के लिए ऑनलाइन समुदाय बनाने और वर्कशॉप की मेजबानी करने के लिए है।

#KhulKeBolo इस कैम्पेन फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, समाज के हर वर्ग की महिलाओं की जिंदगी और अनुभवों के बारे में चर्चा करती हुई नजर आ रही हैं। वे इस फिल्म में मुख्य रूप से मानसिक सेहत से जुड़ी चुनौतियों और उनसे लड़ने के लिए आवश्यक जागरूकता पर जोर देती दिख रही हैं।

सोनाली कुलकर्णी, कैम्पेन एम्बेसडर, #KhulKebolo: “लिंगभेद के बावजूद हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं मौजूद हैं, लेकिन यह जानना महत्वपूर्ण है कि कैसे यह महिलाओं को कई और तरीकों से भी प्रभावित करती हैं। आज भी मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करना वर्जित है और कई पीड़ित लोगों को परदे के पीछे धकेल दिया जाता है। हर किसी को बिना किसी शर्म के वह जरूरी मदद देने की जरूरत है। #KhulKeBolo जैसी किसी सार्थक चीज का हिस्सा बनकर मुझे खुशी महसूस हो रही है, जोकि इस क्षेत्र में बेहद-आवश्यक बदलाव लाने में मदद करता है।”

भारत में अक्सर महिलाओं को ऐसे अनूठे सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारकों का सामना करना पड़ता है, जोकि उनकी मानसिक सेहत को प्रभावित करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सेहत के कुल बजट का 1% से भी कम मानसिक सेहत के लिए निर्धारित होने के साथ देश में मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की भारी कमी है। इसकी वजह से उपचार में 70-80% का अंतर नजर आ रहा है। समाज में इस समस्या को लेकर जुड़ी भ्रांतियां और मानसिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे तक ना पहुंच पाना भी देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के लिए चुनौती बनी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    COWE इंडिया ने MSME कर्मचारियों के पेंशन और रिटायरमेंट अधिकार सुरक्षित करने की शुरू की खास पहल

    NPS के जरिए कर्मचारियों को मिलेगी लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा, फाइनेंशियल प्लानिंग और वेल्थ क्रिएशन को बढ़ावा देने पर जोर नोएडा। भारत के बिजनेस सेक्टर में सोशल सिक्योरिटी और…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीनी स्तर पर बैडमिंटन के विकास में सनराइज़ शटलर्स ने रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • August 22, 2026
    • 6 views
    जमीनी स्तर पर बैडमिंटन के विकास में सनराइज़ शटलर्स ने रचा नया कीर्तिमान

    COWE इंडिया ने MSME कर्मचारियों के पेंशन और रिटायरमेंट अधिकार सुरक्षित करने की शुरू की खास पहल

    • By admin
    • August 22, 2026
    • 10 views
    COWE इंडिया ने MSME कर्मचारियों के पेंशन और रिटायरमेंट अधिकार सुरक्षित करने की शुरू की खास पहल

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 11 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी