रेडियो सलाम नमस्ते में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ।

अमृत काल के पंच प्राण की दिलायी गयी शपथ

नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सोमवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंच प्राण की शपथ दिलायी गयी। वहीं कार्यक्रम के दौरान मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा उत्सव मनाया गया।

संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने छात्रों को अमृत काल के पंचप्राण की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रण लेते हैं कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करने, देश की एकता के लिए सदैव प्रयासरत रहने, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करने और देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहेंगे।

वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि सलाम नमस्ते को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं कम्युनिटी रेडियो एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश प्रोजेक्ट दिया गया है। जिसके तहत सलाम नमस्ते 9 से 28  अगस्त तक अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। आज के कार्यक्रम में रेडियो के माध्यम से पंच प्राण शपथ दिलायी गयी। वहीं सलाम नमस्ते आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेडियो के माध्यम से हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का प्रसारण 28 अगस्त तक जारी रखेगा।

  • admin

    Related Posts

    COWE इंडिया ने MSME कर्मचारियों के पेंशन और रिटायरमेंट अधिकार सुरक्षित करने की शुरू की खास पहल

    NPS के जरिए कर्मचारियों को मिलेगी लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा, फाइनेंशियल प्लानिंग और वेल्थ क्रिएशन को बढ़ावा देने पर जोर नोएडा। भारत के बिजनेस सेक्टर में सोशल सिक्योरिटी और…

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीनी स्तर पर बैडमिंटन के विकास में सनराइज़ शटलर्स ने रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • August 22, 2026
    • 5 views
    जमीनी स्तर पर बैडमिंटन के विकास में सनराइज़ शटलर्स ने रचा नया कीर्तिमान

    COWE इंडिया ने MSME कर्मचारियों के पेंशन और रिटायरमेंट अधिकार सुरक्षित करने की शुरू की खास पहल

    • By admin
    • August 22, 2026
    • 5 views
    COWE इंडिया ने MSME कर्मचारियों के पेंशन और रिटायरमेंट अधिकार सुरक्षित करने की शुरू की खास पहल

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 11 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी