पुलिस मुठभेड़ में,अभियुक्त घायलावस्था में, दूसरे अभियुक्त के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/ सर्विलांस टीम व कोतवाली मुहम्मदाबाद पुलिस टीम ने चेकिंग दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में,एक शातिर अभियुक्त घायलावस्था में, दूसरे अभियुक्त के साथ गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस टीम ने मौके से एक तमंचा .315 बोर तथा तीन खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित चोरी के 48000 रुपये तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Eros Times: बताया गया है कि है कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी द्वारा मय हमराह रविवार की रात को थाना मुहम्मदाबाद अंतर्गत बरेजी पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश तेज गति से हार्न बजाते हुए आ रहे थे जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो रुके नहीं बल्कि स्पीड बढ़ाने लगे। मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने पुलिस बल को गाली देते हुए पीछे बैठे व्यक्ति से तेज आवाज में बोला, इनको गोली मारो। ये पुलिस वाले हैं, नहीं तो पकड़े जाओगे। वे पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किये। इस पर पुलिस टीम द्वारा थाना कार्यालय व कन्ट्रोल रूम को सूचना देते हुए उनका पीछा किया गया।

आगे हाटा रेलवे क्रासिंग के पास स्वाट टीम व कोतवाली मुहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा किये गए जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया तथा दूसरे को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गिरफ्तार घायल बदमाश गोपाल सिंह पुत्र गिरधर सिंह निवासी ग्राम धरिहा थाना मरदह जनपद गाजीपुर का निवासी है जिस पर आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा अभियुक्त समसुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना कोतवाली जनपद मऊ का निवासी है।

दौराने पूछताछ अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग रघुवरगंज थाना मुहम्मदाबाद में किराये के मकान में रहते थे तथा ग्रुप बनाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने गत 08 अगस्त को युसुफपुर रेलवे स्टेशन देशी शराब ठेका के पास से करीब डेढ़ लाख रुपया चोरी किया था तथा दिनांक 27 जुलाई की रात्रि कात्यायनी माता मंदिर करमचंदपुर से 25000 रुपये व दुर्गा जी को पहनाये हुए जेवरात चुराये थे तथा दिनांक 08 अगस्त 2023 को हम दोनों मरदह थाना क्षेत्र में भी गैस डिलीवरी वैन से लूट करने की कोशिश किये थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदाबाद मय टीम तथा स्वाट/सर्विलांस टीम मय टीम जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज