Eros Times: कई दिनों से भव्य यात्रा के आयोजन में लगे नव ऊर्जा युवा संस्था के साथियों ने आज कर्नाटक से 1000 फीट लम्बे और 12 फ़ीट चौड़े तिरंगे को मंगवा लिया था। जिसके दर्शन के लिए शहर के तमाम लोग उत्सुक थे। राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा नोएडा पंहुचा जहा पर महादेव अपार्टमेंट के लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को खोल कर बड़े धूमधाम से स्वागत किया। इस दौरान इस मौके पर यात्रा के आयोजक पुष्कर शर्मा, सोनू यादव, संदीप पाठक, लाल सिंह के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।






