छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर रविवार  समाजवादी छात्र सभा के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर किया गया।

Eros Times: जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि विनीत के मनोनयन से नौजवानों का हौसला बढ़ा है ,उनके अन्दर एक नये उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है । हमें उम्मीद है कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उस भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरते हुए ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे । अपने स्वागत से अभिभूत विनीत कुशवाहा ने कहा कि छात्रों और नौजवानों पर भाजपा सरकार का जुल्म बढ़ा है। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान आक्रोशित हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी का नौजवान भाजपा के जुल्मों सितम के आगे झुकने वाला नहीं है। समाजवादी छात्र सभा के नौजवान उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों का गौरवशाली और संघर्ष का इतिहास रहा है। समाजवादियों ने हमेशा बड़ी लड़ाई लड़ी है। चाहे जंगे आजादी रही हो‌ चाहे सम्पूर्ण क्रान्ति का आंदोलन समाजवादियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का नौजवानों के प्रति और नौजवानों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है । जब जब प्रदेश में पार्टी की सरकार बनी है नौजवानों के हित में तमाम फैसले लिए गए हैं ।

चाहे छात्रसंघ बहाली का फैसला हो,चाहे बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप,कन्या विद्याधन देने का फैसला हो, चाहे बर्खास्त सिपाहियों को बहाली करने का फैसला हो,यह सारे फैसले समाजवादी पार्टी की सरकार में लिए गए । उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें लिया है।देश और प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है । भाजपा सरकार से धोखा खाए नौजवान समाजवादी पार्टी के पक्ष में पूरी तरह से लामबंद हो गये है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है , रोजगार देने के बजाय पकौड़ा बेचने की सलाह देकर भाजपा ने देश के पढ़े लिखे नौजवानों को अपमानित करने का काम किया है । होने वाले 2024के लोकसभा चुनाव में नौजवान भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा । नौजवानों को अपमानित करना भाजपा को काफी मंहगा पड़ेगा ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, नरेन्द्र कुशवाहा, चन्द्रिका यादव, पुर्व अध्यक्ष अमरजीत यादव को अविनाश विधार्थी, सदानंद यादव,सोनू यादव, अमित ठाकुर, अनिल कुशवाहा,राजनाथ कुशवाहा, अमरजीत यादव, अनिल यादव, छन्नू यादव सन्तू कुशवाहा, अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया ।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान