एनसीआर के हाउसिंग सोसाईटियों का अब तक का सबसे ऊंचा तिरंगा

Eros Times: नॉएडा के सेक्टर 119 में स्थित एल्डेको आमंत्रण सोसाईटी में इस स्वतंत्रता दिवस को एनसीआर की किसी भी हाउसिंग सोसाईटी में अब तक फहराए गए ध्वजों में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने और अपना इतिहास रचने की तैयारी की है।
राष्ट्रभक्ति और गर्व के एक अद्भुत प्रदर्शन के तौर पर, नोएडा में स्थित एल्डेको आमंत्रण सोसाईटी ने एनसीआर में किसी भी सोसाईटी में देखे गए अब तक के सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराने की तैयारी की है। स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही, इस सोसाईटी के सदस्य राष्ट्र के प्रति अटल आस्था के प्रतीक रूप में 31 मीटर ऊंचे भव्य ध्वज को फहराने के लिए तैयार हैं, जो राष्ट्रीय इतिहास और धरोहर के प्रति उनके अटल प्रेम का प्रतीक होगा।

राष्ट्र के 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर एल्डेको आमंत्रण सोसाईटी का एनसीआर में सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराने की यह अनोखी पहल राष्ट्रभक्ति और एकता का एक मिसाल बनेगा।
एल्डेको आमंत्रण एओए के अध्यक्ष श्री निखिल सिंघल ने बताया, “हम स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस महत्वपूर्ण इवेंट के लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं और सोसाईटी के निवासियों में भी इस ध्वज को फहराने के लिए काफी उत्साह है। यह तिरंगा 31 मीटर (बुनियाद और मास्ट के साथ लगभग 108 फीट) होगा और हमें यकीन है कि इसे फहराने से यह राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गर्व का एक शक्तिशाली प्रतीक बनेगा। साथ ही हम धौला कुआं आर्मी हेडक्वार्टर्स से एक आर्मी बैंड प्रदर्शन के लिए अनुमति प्राप्त करने का भी प्रयास कर रहे हैं। हम आर्मी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और हमें उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस झंडे को फहराया जाने के वक्त आर्मी हेडक्वार्टर्स की बैंड भी यहां राष्ट्रगान की धुन बजाएगी।”
उन्होंने कहा, “यह ध्वज हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानो और भारत की आजादी के बाद के विकास का अविसमर्णीय प्रतीक बनेगा और यह ध्वजारोहण सोसाईटी के निवासियों के लिए भी गर्व का अविस्मरणीय पल बनेगा।

स्वतंत्रता दिवस पर सुबह की पहली किरणें जब एल्डेको आमंत्रण में विशाल तिरंगे को प्रकाशित करेंगी तो यह एक मजबूत भारत की महानता को प्रदर्शित करेगा। इसके साथ ही यहां स्वतंत्रता दिवस पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों का भी आयोजन होगा। एनसीआर में किसी सोसाईटी में फहराये जाने वाले अबतक के सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराने के इस कार्यक्रम में सोसाईटी के सभी लोग मिल-जुल के भाग लेंगे। इसके द्वारा उनमें राष्ट्रीय गर्व की गहरी भावना का भी संचार होगा। साथ ही इस इस ऐतिहासिक अवसर पर आस-पास के लोगों को भी राष्ट्रप्रेम के इस शुभअवसर पर स्वतंत्र और एकजुट भारत की भावना का जश्न मनाने का शुभअवसर प्राप्त होगा।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज