संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय मदनदास जी को दी गई श्रदांजलि

Eros Times: RSS के वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय मदन दास देवी की स्मृति में नोएडा के भाउराव देवरस सरस्वती विद्या मन्दिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और स्वयंसेवकों ने स्वर्गीय मदन दास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर यूपी उत्तराखण्ड संयुक्त प्रचार प्रमुख कृपा शंकर जी ने स्वर्गीय मदन दास जी के साथ बिताए समय को याद करते हुए उनसे जुड़ी कई रोचक बातें बतायी और कहा कि संघ के बड़े दायित्वों पर रहते हुए भी वह छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते थे। कार्यकर्ता के नाते, समाजिक संपर्क के नाते, व्यक्तित्व के नाते वे अद्भूत प्रतिभा के धनी थे।एक जीवन, एक उद्देश्य इसके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लगाया।

उन्हें जब जो दायित्व मिलता उसकी घोषणा होते ही वह उसमें डूब जाते थे। जब वह अस्वथ्य हो गए, कोई दायित्व उनके पास नहीं था उसके पश्चात भी वह कार्यकर्ताओं से मिलने जाते थे। कभी-कभी कार्यकर्ता उनसे मिलने जाते तो वह उनसे उनके बच्चों के बारे में पूछते थे। वह कहते थे कि देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के दर्शन से मेरा स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है। उनकी बातें हम लोगों के लिए प्रेरणा देने वाली है जो काम उन्होंने अपने हाथों में लिया था वह पूरा करके गए हैं हम लोग उसेऔर आगे ले जाएंगे। प्रांत के अभिलेखागार प्रमुख तपन ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय मदन दास देवी जी की याददाश्त बहुत तेज थी वे अपने साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उनके नाम से जानते थे। कभी नाम भूल भी जाते थे तो उन्हें उसके काम से जानते थे। वे छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं की चिन्ता करते थे, उनके चेहरों को पढ़ लेते थे। बिना कुछ कहे वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कर देते थे। उन्होंने विद्यार्थी परिषद को खड़ा किया। सही अर्थों में वे संघ के कार्यों को सींचने वाले थे। उन जैसे कार्यकर्ताओं के पुण्य-बल पर ही आज हम लोग आगे बढ़े हैं। संघ के बीज के रुप में अपने जीवन को खपाने वाले और विपरीत परिस्थियों में काम करने वाले मदन दास जी का जीवन हम लोगों के लिए प्रेरणादायी है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित