देश के टॉप 300 दवाओं के ब्रांड को अपनी दवाओं पर क्यूआर कोड या बार कोड लगाना अनिवार्य

Eros Times: देश में नकली दवाओं की रोकथाम के लिए दवाओं पर ये अहम चीज लगाने का फैसला आज से लागू कर दिया गया है. अब आपको झटपट पता लग जाएगा कि जो दवा आप ले रहे हैं- कहीं वो नकली तो नहीं?
क्या आपको भी कभी लगता है कि आपने जो दवा ली है वो नकली तो नहीं है? अब इस तरह के डर से आपको छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि केंद्र सरकार ने आज से 300 दवाओं पर क्यूआर कोड लगाने का आदेश दे दिया है जो लागू हो गया है. भारत के ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने फार्मा कंपनियों को सख्त आदेश दे दिए हैं. इसके मुताबिक देश के टॉप 300 दवाओं के ब्रांड को अपनी दवाओं पर क्यूआर कोड या बार कोड लगाना अनिवार्य हो गया है जिसको स्कैन करके आप अपनी दवा के बारे में काफी कुछ पता लगा सकेंगे.
कौन-कौन सी दवाएं हैं शामिल ?

इन टॉप 300 दवाओं के ब्रांड में एलिग्रा, शेलकेल, काल्पोल, डोलो और मेफ्टेल जैसी दवाओं के नाम शामिल हैं. भारत के ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने दवा कंपनियों को साफ तौर पर कह दिया है कि इन बार कोड या क्यूआर कोड को लगाने से चूकने के बाद दवा कंपनियां बड़े जुर्माने के लिए तैयार रहें क्योंकि इसके अभाव में उन्हें पेनल्टी के दायरे में लाया जाएगा।

यूनिक प्रोडेक्ट आइडेंटिफिकेशन कोड के जरिए दवा का प्रॉपर और जेनरिक नाम, ब्रांड का नाम, मैन्यूफैक्चर्रर का नाम और पता, बैच नंबर, मैन्यूफैक्चरिंग की तारीख, दवा की एक्सपायरी की तारीख और मैन्यूफैक्चर्रर का लाइसेंस नंबर सब कुछ पता चल जाना चाहिए.
केंद्र सरकार ने देश में बढ़ रहे नकली दवाओं के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए और इनको रोकने के लिए ये कदम उठाया है. दरअसल केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर 2022 में ऐसा कदम उठाने की जानकारी दी थी. इसके तहत ही कुछ समय पहले इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया था और आज 1 अगस्त से इसे लागू कर दिया गया है. इसे लागू करने के लिए सरकार ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 में संशोधन किया है और इसके जरिए दवा कंपनियों को अपने ब्रांड पर H2/QR लगाना अनिवार्य कर दिया है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया