Eros Times: नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन बी-ं110ए, सैक्टर-ं6, नौएडा में पंकज सिंह विधायक, नौएडा के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में उद्योगों से सबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई । सर्वप्रथम एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने पंकज सिंह का स्वागत किया तथा कहा कि ई-ंनिलामी के जरिये औद्यौगिक भूखड़ो के आवंटन के प्राविधान को समाप्त किये जाने पर हम उ0 प्र0 सरकार को बधाई देते है । उ0प्र0 सरकार उद्योगों को ब-सजय़ावा देने का निरंतर प्रयास कर रही है। प्राधिकरण द्वारा प्रा0लि0 कम्पनी के शेयर होल्डर बदलने पर चार्ज लिया जा रहा है साथ ही रजिस्ट्रार विभाग भी उस पर चार्ज ले रहा है। प्रा0लि0 कम्पनी अपने आप में एक पहचान होती है । भारत सरकार के कम्पनी निगमित मामलों के नियमों के अनुसार भी यदि किसी कम्पनी के शेयर होल्डर/डायरेक्टर बदलते है तब भी उस कम्पनी की संरचना पर कोई असर नही होता है कम्पनी एक ही बार बनाई जाती है जिसमें आवश्यकतानुसार शेयर होल्डर्स बदलते रहते हैं ।

वर्तमान में प्राधिकरण द्वारा उद्यमियों से कार्यशीलता प्रमाण देने से पूर्व कम्पलीशन सर्टिफिकेट की माॅग की जा रही है। उद्यमी के पास जितनी पूजीं होती है उसी के अनुरूप भवन का निमार्ण कर वह अपनी इकाई में कार्य प्रारम्भ कर लेता है । यदि उद्यमी सारी पूजीं इकाई के निमार्ण में ही व्यय कर देगा तो इकाई का संचालन कैसे करेगा । कुछ उद्यमियों ने अवगत कराया कि वायु गुणवत्ता प्रबन्धन ने डी0जी0 सैट पर बैन लगाया गया है कई औद्यौगिक सैक्टरों में पी.एन.जी. लाईन तक नही बिछी है अतः जब तक औद्यौगिक सैक्टरों मे पी.एन.जी लाईन नही बिछाई जाती तब तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर डी0जी0सैट चलाने की अनुमति दिलाने की कृपा करें । जी0एस0टी0 की दरें भी अधिक है अतः उनमें कमी करने के प्रयास किए जाए। उपरोक्त समस्याओं के सुनने के पश्चात पंकज सिंह ने कहा कि मैं प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उद्योगों से संबधित समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास करूगाॅ साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी उद्योग बन्धु की बैठक में मैं स्वयं आऊॅगा तथा उसमें प्राधिकरण के सी.ई.ओ. को भी आंमत्रित किया जाएगा ताकि समस्याओं का समाधान हो सके ।बैठक में एन0ई0ए0 के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी0के0सेठ, वरि. उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, राकेश कोहली, कोषाध्यक्ष एस0सी0 जैन, उपाध्यक्ष मौ0 इरशाद, आर0एम0 जिंदल, सुधीर श्रीवास्तव, अजय सरीन सह. कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, सचिव कमल कुमार, राहुल नैययर, राजन खुराना, मंयक गुप्ता, सह सचिव गुरिन्द्र बंसल के साथ-ंसाथ अजय अग्रवाल सम्मलित थे ।






