मणिपुर की हिंसा के पीछे कौन ?’ इस विषय पर हुआ विशेष संवाद!

Eros Times: मैतेई (हिन्दू) समाज का दो हजार वर्षाें का इतिहास है तथा वे राजाओं के वंशज हैं । मणिपुर की स्थापना वर्ष 1949 में हुई, तब से मैतेई समाज एवं कुकी (ईसाई) समाज के मध्य संघर्ष चल रहा है। मैतेई समाज के अनेक हिन्दू बंधुओं का धर्मांतरण हो रहा है। मणिपुर स्थित चुरचंदपुर में अब मैतेई शेष नहीं रह गए हैं। मणिपुर में ‘सांस्कृतिक नरसंहार’ हो रहा है। मणिपुर के लोगों में अलगाववाद की भावना उत्पन्न कर मणिपुर सहित भारत को अस्थिर करने का प्रयत्न राजकीय दृष्टि से प्रेरित ‘यूरोपियन यूनियन’ एवं विदेशी शक्तियां कर रही हैं। भारत को वैश्विक महासत्ता बनने से रोकने के लिए यह चल रहा है, ऐसा प्रतिपादन ‘डिजिटल सनातन योद्धा’ के जनपीस ने किया। वे हिन्दू जनजागृति समिति द्वार आयोजित विशेष संवाद ‘मणिपुर की हिंसा के पीछे कौन ?’ में बोल रहे थे । 

 इस समय जनपीस ने आगे कहा कि वर्ष 2008 में कांग्रेस के कार्यकाल में मणिपुर में ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन्स अनुबंध’ लागू किया गया । इसमें केवल कुकी समाज के विद्रोही दलों को शस्त्रास्त्र रखने की अनुमति थी; परंतु मार्च 2023 में यह कानून भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया तथा मैतेई समाज को अनुसूचित जनजाति में समाविष्ट करने के संदर्भ में न्यायालय ने निर्णय लेने का आदेश दिया। इसके साथ ही मणिपुर में बडी मात्रा में अफीम की खेती करनेवाले कुकी समाज की अफीम की खेती भी सरकार ने नष्ट कर दी। ये मणिपुर की हिंसा के प्रमुख कारण हैं । जिस प्रकार मध्य पूर्व आफ्रिका के देश रवांडा में 1994 में चर्च की प्रेरणा से 8 लाख लोगों का नरसंहार किया गया, उसी प्रकार के प्रयत्न मणिपुर में हो रहे हैं क्या, यह देखने की आवश्यकता है।

 इस समय सुदर्शन न्यूज नेशनल की पत्रकार जोजो नाक्रो नागा ने कहा कि मणिपुर में मैतेई समाज बहुसंख्यक नहीं है तथा भौगोलिक दृष्टि से भी उनके पास कम प्रदेश है । मणिपुर की वर्तमान परिस्थिति का भारतविरोधी शक्तियों ने लाभ उठाया है। विदेशी शक्तियों ने कुकी समाज को भडकाकर उनसे दंगे करवाए हैं। इसलिए मणिपुर में अनेक स्थानों पर मैतेई समाज के लोगों ने पलायन किया है। मणिपुर में मई महीने में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था; परंतु इसका वीडियो जुलाई में संसद का कामकाज चल रहा था, तब सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि यह सब राजनीतिक दृष्टि से प्रेरित था। मणिपुर में इस घटना के दोषियों को कठोर दंड मिलना ही चाहिए। इसके द्वारा जानबूझकर मैतेई समाज और सरकार को बदनाम किया जा रहा है ।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित