गौतमबुद्धनगर में लोगों ने वृक्ष लगाकर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया।

राजेश बैरागी की कलम से…

Eros Times: हालांकि यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है परंतु गौतमबुद्धनगर में आज 984 स्थानों पर 934858 के लक्ष्य के सापेक्ष वन विभाग और अन्य संस्थाओं ने 1105074 वृक्षारोपण कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। यह तय लक्ष्य का 118.20 प्रतिशत है।इस जनांदोलन को साकार करने के लिए प्रभारी मंत्री सहित तमाम अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, सरकारी गैर सरकारी संस्थान, विद्यालयों और निजी तौर पर लोगों ने वृक्ष लगाकर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया।

जनपद गौतमबुद्धनगर में जगह जगह मेले जैसा दृश्य था। सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में वृक्षारोपण किया जा रहा था। प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया बल्कि आयुष वन की स्थापना भी की।उनके साथ स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा भी थे। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एनटीपीसी स्टेडियम में,एम एल सी श्रीचंद शर्मा ने धूम मानिकपुर विद्यालय में,एम एल सी नरेंद्र भाटी ने गांव सुनपुरा में और जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। हालांकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और नोएडा विधायक पंकज सिंह की उपस्थिति कहीं दिखाई नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर में इस वर्ष 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से 22 जुलाई को 30 करोड़ और आगामी स्वतंत्रता दिवस पर 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सरकार ने लगाए जाने वाले सभी पौधों की देखभाल के लिए भी योजना बनाई है। सभी पौधों को जियो टैगिंग के जरिए निगरानी में रखा जाएगा। यदि वास्तव में ऐसा किया गया तो निश्चित ही उत्तर प्रदेश हरित क्षेत्र निर्माण करने के लिए भी एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।(नेकदृष्टि)

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित